वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
उन्होंने साफ किया कि इस क्षेत्र में पार्किंग की अनुमति नहीं है और भविष्य में नियम तोडऩे पर जुर्माना लगाया जाएगा
कोलकाता। विधाननगर पुलिस ने सॉल्टलेक में अवैध पार्किंग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार सुबह, सीजीओ कॉम्प्लेक्स के सामने की सड़क पर गलत तरीके से खड़ी गाडिय़ों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से पार्क की गई गाडिय़ों के ड्राइवरों को चेतावनी दी। उन्होंने साफ किया कि इस क्षेत्र में पार्किंग की अनुमति नहीं है और भविष्य में नियम तोडऩे पर जुर्माना लगाया जाएगा।
गाडिय़ों के ड्राइवरों ने अपनी सफाई में कहा कि उस जगह पर कहीं भी नो पार्किंग का बोर्ड नहीं लगा है, इसलिए उन्हें पता नहीं था कि यहाँ गाड़ी खड़ी करना मना है। हालांकि, ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक अधिकारी ने उन्हें स्पष्ट कर दिया है कि अब से उस जगह पर कोई भी गाड़ी पार्क नहीं की जाएगी, और नियम का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह कदम शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और आम लोगों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए उठाया गया है।