Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पानी बेचने वाले वेंडर की तलाश में पुलिस

दर्शकों का कहना है कि स्टेडियम में प्रवेश के समय उन्हें बाहर से पानी या कोई भी खाद्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गई

15 Dec 2025

पानी बेचने वाले वेंडर की तलाश में पुलिस

कोलकाता। साल्टलेक स्टेडियम में लियोनल मेसी के कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था और हिंसा के बाद अब एक नया विवाद सामने आया है। इस बार मुद्दा है स्टेडियम के भीतर पानी और खाद्य पदार्थों की आसमान छूती कीमतें। कार्यक्रम में मौजूद हजारों दर्शकों ने आरोप लगाया है कि जहां बाहर 20 रुपये में मिलने वाली पानी की बोतल, स्टेडियम के अंदर 150 से 200 रुपये तक में बेची गई। कार्यक्रम के बाद सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने इस आरोप को और हवा दे दी है। 
दर्शकों का कहना है कि स्टेडियम में प्रवेश के समय उन्हें बाहर से पानी या कोई भी खाद्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में अंदर पहुंचने के बाद वे पूरी तरह स्टेडियम के अंदर मौजूद विक्रेताओं पर निर्भर हो गए। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर पानी और खाने-पीने की चीजें मनमाने दामों पर बेची गईं। अब इस पूरे मामले में पानी विक्रेताओं को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। हालांकि, कई विक्रेताओं का दावा है कि वे खुद तय कीमतों पर पानी बेच रहे थे और उन्हें आयोजकों या ठेकेदारों द्वारा निर्धारित रेट से अलग दाम लेने की कोई छूट नहीं थी। उनका कहना है कि कीमतें पहले से तय थीं और उसी के अनुसार बिक्री की जा रही थी। इससे सवाल उठता है कि आखिर इन ऊंची कीमतों को तय किसने किया? क्या इसके पीछे आयोजक संस्था, ठेकेदार या स्टेडियम प्रबंधन की भूमिका थी? विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी बड़े सार्वजनिक आयोजन में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी आयोजकों और प्रशासन की होती है। 
कई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेडियम में बाद में जो बोतलबाज़ी देखने को मिली, उसकी एक बड़ी वजह यही महंगाई भी थी। दर्शकों का गुस्सा सिर्फ मेसी को न देख पाने तक सीमित नहीं था, बल्कि पानी जैसी बुनियादी जरूरत को लेकर की गई कथित लूट ने भी आक्रोश को भड़का दिया। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक तैयारी और आयोजकों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दर्शकों का कहना है कि यदि स्टेडियम में मुफ्त या नियंत्रित दरों पर पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था होती, तो हालात इतने नहीं बिगड़ते। अब मांग उठ रही है कि इस मामले की भी जांच हो और यह स्पष्ट किया जाए कि पानी और खाद्य पदार्थों की कीमतें किसके निर्देश पर बढ़ाई गईं। साथ ही, भविष्य में इस तरह के आयोजनों में दर्शकों के साथ इस प्रकार की कथित लूट को रोकने के लिए ठोस दिशानिर्देश तय किए जाएं। साल्टलेक कांड अब सिर्फ अव्यवस्था और हिंसा तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह आयोजन प्रबंधन, जनसुविधाओं और जवाबदेही का भी बड़ा सवाल बनकर सामने आ गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पानी बेचने वाले वेंडर की तलाश में पुलिस
दर्शकों का कहना है कि स्टेडियम में प्रवेश के समय उन्हें बाहर से पानी या कोई भी खाद्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News