Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बीरभूम में पुलिस पर पथराव, ओसी समेत कई घायल

फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है

02 Apr 2026

बीरभूम में पुलिस पर पथराव, ओसी समेत कई घायल

बीरभूम। जिले में पुलिस टीम पर उपद्रवियों द्वारा पथराव किए जाने से सूरी पुलिस थाना के थाना प्रभारी (ओसी) समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना कुखुदिही गांव में हुई, जहां निर्माण कार्य के दौरान एक जेसीबी से गलती से कब्र के ऊपर की मिट्टी खुद जाने के बाद तनाव फैल गया। इस दौरान सूरी थाना के ओसी शैलेंद्र उपाध्याय भी घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, कब्रिस्तान के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी ने अनजाने में एक कब्र की मिट्टी खोद दी। इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने जेसीबी चालक को पकड़कर रोक लिया, जिससे एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को शांत कराने और चालक को छुड़ाने की कोशिश की। इसी दौरान भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पत्थर और ईंटें फेंकने लगी, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर जिले के पुलिस अधीक्षक सूर्य प्रताप यादव अतिरिक्त बल के साथ गांव पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।
एसपी यादव ने बताया कि अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और सभी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झड़प में शामिल दोनों गुट एक ही समुदाय के हैं।
फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बीरभूम में पुलिस पर पथराव, ओसी समेत कई घायल
फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News