Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

निजी सहायक की खोज में अभिषेक बनर्जी के घर पर हुई पुलिस की छापेमारी, आखिरी लोकेशन कालीघाट

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर शनिवार तड़के की गई पुलिस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य उनके निजी सहायक सुमित राय की तलाश बताया जा रहा है।

13 Jun 2026

निजी सहायक की खोज में अभिषेक बनर्जी के घर पर हुई पुलिस की छापेमारी, आखिरी लोकेशन कालीघाट

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर शनिवार तड़के की गई पुलिस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य उनके निजी सहायक सुमित राय की तलाश बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुमित राय के मोबाइल फोन की आखिरी टावर लोकेशन अभिषेक बनर्जी के घर पर मिली थी, जिसके आधार पर शालबनी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। कोलकाता पुलिस ने शालबनी थाने की मदद की है।

जानकारी के अनुसार, एक वित्तीय अनियमितता के मामले में पुलिस सुमित राय की तलाश कर रही है। हाल ही में भूमि भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पूर्व विधायक सुजय हाजरा से पूछताछ के दौरान सुमित का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए उसके मोबाइल की लोकेशन खंगाली, जिसमें अंतिम संकेत अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास से मिला।

इसी सूचना के आधार पर शालबनी थाना की एक टीम शनिवार तड़के करीब 3 बजे अभिषेक के पोटुआपाड़ा स्थित आवास पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और अंदर मौजूद लोगों को आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर बाहरी दरवाजे का ताला तोड़कर परिसर में प्रवेश किया। इसके बाद पूरे घर की तलाशी ली गई।

करीब 5 घंटे तक चले तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को सुमित राय नहीं मिला। सुबह लगभग 8 बजे पुलिस टीम बिना किसी गिरफ्तारी के वहां से लौट गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सुबह अभिषेक के आवास पहुंचीं। पुलिस कार्रवाई समाप्त होने के बाद वह वहां से रवाना हो गईं। उन्होंने मीडिया के समक्ष कोई टिप्पणी नहीं की।

तलाशी के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पुलिस ने ताला तोड़कर पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की पूरी कार्रवाई का रिकॉर्ड रखा गया है और इसे अनावश्यक उत्पीड़न बताया।

उल्लेखनीय है कि अभिषेक बनर्जी इन दिनों कई मामलों जांचों का सामना कर रहे हैं। विधानसभा हस्ताक्षर जालसाजी मामले में हाल ही में सीआईडी ने उनसे लंबी पूछताछ की थी। इसके अलावा उन्हें 14 जून को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है, जबकि 15 जून को प्राथमिक शिक्षक भर्ती अनियमितता मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होना है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निजी सहायक की खोज में अभिषेक बनर्जी के घर पर हुई पुलिस की छा
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर शनिवार तड़के की गई पुलिस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य उनके निजी सहायक सुमित राय की तल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News