Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस भर्ती परीक्षा, सहयोगी कर्मियों के लिए आरक्षित कोटा

कमिटी के एक अधिकारी ने कहा कि सहयोगी कर्मी लंबे समय से पुलिस की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं

07 Sep 2025

विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस भर्ती परीक्षा, सहयोगी कर्मियों के लिए आरक्षित कोटा

कोलकाता। अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले रोजगार के जरिए राजनीतिक संदेश देने की कोशिश ममता बनर्जी सरकार कर रही है । इसी क्रम में पुलिस भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। नवान्न सूत्रों के मुताबिक, त्योहार का मौसम खत्म होते ही राज्य सरकार पुलिस की निचली श्रेणी में भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। इस बार पहली बार सिविक वॉलंटियर, विलेज पुलिस और अन्य सहयोगी कर्मियों को भी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। उनके लिए विशेष कोटा तय किया गया है। अब तक नियम था कि सहयोगी पुलिसकर्मी सीधे भर्ती परीक्षा नहीं दे सकेंगे। इससे उनके बीच लंबे समय से नाराजगी थी। कई पढ़े-लिखे युवक-युवतियां अस्थायी नौकरी पाकर भी स्थायी पद न मिलने से हताश हो रहे थे और दूसरी राह तलाशने लगे थे। इस असंतोष को दूर करने के लिए ही सरकार ने यह कदम उठाया है।
 हाल ही में पश्चिम बंगाल पुलिस वेलफेयर कमिटी के प्रस्ताव को मानते हुए सरकार ने यह बदलाव किया है। कमिटी लंबे समय से मांग कर रही थी कि सहयोगी कर्मियों के लिए अलग कोटा बने और उम्र सीमा में छूट मिले। नए नियम के मुताबिक कॉन्स्टेबल भर्ती में सहयोगी पुलिसकर्मियों के लिए 15त्न कोटा रहेगा। अधिकतम उम्र सीमा 35 साल होगी। अनुमान है कि इस बार करीब 5 हजार सहयोगी कर्मी परीक्षा में बैठेंगे। भर्ती परीक्षा नवंबर में कराई जाएगी। हालांकि एक चुनौती है ज्यादातर सहयोगी कर्मी रोज थाना, ट्रैफिक या सुरक्षा ड्यूटी में व्यस्त रहते हैं। उनके पास पढ़ाई के लिए अलग समय निकालना मुश्किल है। इसी वजह से पुलिस वेलफेयर कमिटी ने ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू की है ताकि वे घर बैठे तैयारी कर सकें। 
कमिटी के एक अधिकारी ने कहा कि सहयोगी कर्मी लंबे समय से पुलिस की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उनका योगदान अमूल्य है। अब उनके लिए स्थायी नौकरी का रास्ता खुल गया है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, इस फैसले से सरकार दोहरा फायदा उठाना चाहती है जैसे चुनाव से पहले रोजगार बढ़ाने का संदेश देना और सहयोगी पुलिसकर्मियों की पुरानी मांग पूरी कर राजनीतिक लाभ पाना।  यानी, नवंबर की कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा सिर्फ पुलिस भर्ती नहीं, बल्कि राजनीति के लिहाज से भी बेहद अहम होने जा रही है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस भर्ती परीक्षा
कमिटी के एक अधिकारी ने कहा कि सहयोगी कर्मी लंबे समय से पुलिस की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News