Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

तृणमूल नेत्री कल्पना शीत के घर पुलिस की तलाशी, बालू कारोबार से जुड़े मामले की जांच तेज

हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है

01 Jun 2026

तृणमूल नेत्री कल्पना शीत के घर पुलिस की तलाशी, बालू कारोबार से जुड़े मामले की जांच तेज

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के बेलदा थाना क्षेत्र के देउली स्थित तृणमूल कांग्रेस की नेत्री तथा राज्य तृणमूल कांग्रेस की महासचिव कल्पना शीत के आवास पर सोमवार को पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। बालू कारोबार से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन मामले की जांच के तहत खड़गपुर टाउन थाना पुलिस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने उनके घर पहुंचकर विभिन्न दस्तावेजों और तथ्यों की जांच की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बालू माफिया से कथित आर्थिक लेनदेन के आरोपों की जांच के सिलसिले में शनिवार को कल्पना शीत को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया।
सोमवार को जांच के क्रम में पुलिस टीम ने बेलदा के देउली स्थित उनके आवास का निरीक्षण किया। इस दौरान वित्तीय लेनदेन से संबंधित दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की पड़ताल की गई। जांचकर्ताओं ने मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी जानकारी एकत्र की।
पुलिस ने जांच के कारण फिलहाल अधिक जानकारी देने से इनकार किया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल नेत्री कल्पना शीत के घर पुलिस की तलाशी
हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News