Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

आशा कर्मियों का आंदोलन पुलिस ने रोका, भाजपा ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर तीखी बहस शुरू हो गई है

21 Jan 2026

आशा कर्मियों का आंदोलन पुलिस ने रोका, भाजपा ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

आसनसोल। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आशा कर्मियों को पुलिस तथा जीआरपी द्वारा रोके जाने का आरोप सामने आया है। आरोप है कि बुधवार सुबह स्वास्थ्य भवन जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आसनसोल स्टेशन पहुंचीं आशा कर्मियों को पश्चिम बंगाल पुलिस और जीआरपी ने संयुक्त रूप से रोक दिया।
आंदोलनकारियों का दावा है कि इस दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार और उत्पीड़न भी किया गया।
इस घटना का कड़ा विरोध करते हुए आसनसोल जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से आंदोलनरत आशा कर्मियों को नैतिक समर्थन देने की घोषणा की गई।
भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि आशा कर्मी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी जायज़ मांगों को दबाने के लिए राज्य सरकार पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि आम लोगों के लोकतांत्रिक आंदोलनों को डर और बल प्रयोग के जरिए दबाने की कोशिश की जा रही है।
आशा कर्मियों के समर्थन में खड़े रहने का भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलनकारियों के सियालदह जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि पुलिस किसी भी प्रकार की बाधा या दमनात्मक कार्रवाई करती है तो उसका सीधा मुकाबला किया जाएगा।
इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर तीखी बहस शुरू हो गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आशा कर्मियों का आंदोलन पुलिस ने रोका
इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर तीखी बहस शुरू हो गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News