Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में हंगामे के बाद हरकत में आई पुलिस

उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही पर सवाल उठाए और ऐसे जमावड़ों की अनुमति पर भी नाराजगी जताई

03 Apr 2026

शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में हंगामे के बाद हरकत में आई पुलिस

कोलकाता। भवानीपुर में भाजपा उम्मीदवार और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के दौरान हुई अशांति को लेकर कोलकाता पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई चुनाव आयोग की शिकायत के आधार पर की गई है।
गुरुवार को नामांकन दाखिल करने से पहले शुभेंदु अधिकारी ने हाजरा मोड़ से सर्वे बिल्डिंग तक रोड शो किया। इस रोड शो में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। रोड शो जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के सामने से गुजर रहा था, तभी माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।
आरोप है कि वहां तृणमूल कांग्रेस के समर्थक काले कपड़े बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही धक्का-मुक्की में बदल गई।
इस घटना के बाद चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट तलब की थी। उसी पर कोलकाता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की। शुक्रवार को पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कालीघाट थाने में एक और अलीपुर थाने में दो शिकायतें दर्ज की गईं।
इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अवैध जमावड़ा, नारेबाजी, तनावपूर्ण स्थिति पैदा करने और सरकारी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन जैसे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना को लेकर चुनाव आयोग ने भी कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद को फटकार लगाई। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही पर सवाल उठाए और ऐसे जमावड़ों की अनुमति पर भी नाराजगी जताई।
भाजपा का दावा है कि उनके कार्यक्रम के लिए पहले से अनुमति ली गई थी, जबकि तृणमूल के प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शुभेंदु के रोड शो में हंगामे के बाद हरकत में आई पुलिस
उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही पर सवाल उठाए और ऐसे जमावड़ों की अनुमति पर भी नाराजगी जताई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News