विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
पुलिस सूत्रों के अनुसार फुटपाथ पर बनी दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं
कोलकाता। बड़ाबाजार स्थित राम मंदिर के पास मुक्ता राम बाबू स्ट्रीट में पुलिस ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को हिदायत दी है कि वे प्लास्टिक की जगह टीन के शेड का इस्तेमाल करें और अपनी दुकानों को थोड़ा पीछे करें।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके के फुटपाथ दुकानदारों में चिंता का माहौल है। कई दुकानदारों को आशंका है कि कहीं प्रशासन जल्द ही बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई न शुरू कर दे।
वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार फुटपाथ पर बनी दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।