Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

राजनीतिक दल मुसलमान को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती आ रही है : ओवैसी

उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम पर लगाए जाने वाले ऐसे सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं

15 Apr 2026

राजनीतिक दल मुसलमान को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती आ रही है : ओवैसी

आसनसोल। आसनसोल के रेलपार इलाका स्थित इस्तेमा मैदान में बुधवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सुप्रिमो व हैदराबाद से लाेकसभा सांसद असुरुद्दीन ओवैसी चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी दानिश अजीज समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर मैदान में उतरा, पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
अपने संबोधन में ओवैसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुसलमानों ने लंबे समय तक कभी कांग्रेस, कभी वामपंथी दलों और कभी ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल पर भरोसा जताया। लेकिन किसी ने उनके भरोसे को पूरी तरह नहीं निभाया और उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। इसके लिए कुछ हद तक मुसलमान समाज भी जिम्मेदार है, जो खुद को सिर्फ वोट बैंक बनकर रहने देता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुद को एक जागरूक नागरिक के रूप में प्रस्तुत करें, तभी उन्हें न्याय, बेहतर शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिल पाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो राजनीतिक दल मुसलमानों के साथ वही व्यवहार करते रहेंगे जैसा अब तक होता आया है।
ओवैसी ने कहा कि खासकर आसनसोल उत्तर के मतदाताओं ने अब तक सभी प्रमुख पार्टियों को देख लिया है, इसलिए एक बार एआईएमआईएम को भी मौका देना चाहिए और उनके प्रत्याशी को विजयी बनाना चाहिए, ताकि उनकी पार्टी क्षेत्र में कुछ ठोस काम कर सके।
उन्होंने अपनी पार्टी पर भाजपा की “बी टीम” वाले आरोपों को भी खारिज किया। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी कभी भाजपा के साथ नहीं गई, जबकि ममता बनर्जी अतीत में केंद्र की अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम पर लगाए जाने वाले ऐसे सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुसलमान को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती आ रही है : ओवैसी
उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम पर लगाए जाने वाले ऐसे सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News