Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

ममता-अभिषेक पर बढ़ा सियासी दबाव, ऋतोब्रत का बड़ा दावा

'हम ही असली तृणमूल, कांग्रेस में विलय का सवाल नहीं'

10 Jun 2026

ममता-अभिषेक पर बढ़ा सियासी दबाव, ऋतोब्रत का बड़ा दावा

कोलकाता। बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बहुत बड़ा सियासी भूचाल आ गया है। तृणमूल के भीतर जारी अंदरूनी खींचतान अब खुलकर बगावत के रूप में सामने आ चुकी है। बुधवार को विधानसभा परिसर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए विपक्ष के नेता ऋतोब्रत बनर्जी ने दावा किया कि तृणमूल के विद्रोही खेमे की ताकत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उनके साथ बागी विधायकों की संख्या अब 58 से बढ़कर 64 हो चुकी है और आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और ऊपर जाएगा।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ बढ़ती नजदीकियों और सोनिया गांधी समेत शीर्ष नेताओं के साथ बैठकों के बाद टीएमसी के कांग्रेस में विलय की अटकलें तेज हैं। इन अटकलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए ऋतोब्रत बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया, कांग्रेस में शामिल होने या विलय का कोई सवाल ही नहीं उठता। हम ही असली तृणमूल हैं और हम कांग्रेस में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व पर सीधा तंज कसते हुए कहा कि अभिषेक के पास संगठन का नाम तो है, लेकिन संगठन का वास्तविक ढांचा उनके पास नहीं है।
पार्टी के भीतर असंतोष की यह आग सिर्फ बंगाल विधानसभा तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली में संसद तक पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में भी टीएमसी के कई सांसद पार्टी नेतृत्व से बेहद नाराज हैं। दावा किया जा रहा है कि काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में पार्टी के 20 सांसदों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताते हुए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजा है। इसके अलावा राज्यसभा में भी पार्टी के दो बड़े चेहरों सुखेंदु शेखर राय और सुष्मिता देव के इस्तीफे की अटकलें राजनीतिक गलियारों में बेहद गर्म हैं। 
इस चौतरफा बगावत ने ममता और अभिषेक पर भारी राजनीतिक दबाव बना दिया है। यही वजह है कि दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व के साथ उनकी मैराथन बैठकों को इस संकट से उबरने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। चर्चा तो यह भी है कि ममता को कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव मिला है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
उधर, संगठनात्मक स्तर पर भी टीएमसी को बड़े झटके लग सकते हैं। हाल ही में गठित की गई नई समितियों में शामिल सांसद माला राय और सयानी घोष के भी विद्रोही खेमे में शामिल होने की जोरदार चर्चाएं हैं। ऋतोब्रत बनर्जी ने साफ कहा कि संख्या 64 के पार पहुंच चुकी है, मुमकिन है कल यह 65 हो जाए। यह सिलसिला थमने वाला नहीं है। इस अभूतपूर्व आंतरिक कलह और बदलते समीकरणों ने बंगाल की सियासत को पूरी तरह गर्मा दिया है और अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ममता बनर्जी इस चक्रव्यूह से कैसे निकलती हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता-अभिषेक पर बढ़ा सियासी दबाव, ऋतोब्रत का बड़ा दावा
'हम ही असली तृणमूल, कांग्रेस में विलय का सवाल नहीं'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News