Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

'चार्जशीट' पर छिड़ा सियासी घमासान, तृणमूल ने पूछा

जो खुद कटघरे में हैं, वे किस आधार पर दे रहे हैं आरोप पत्र?

28 Mar 2026

'चार्जशीट' पर छिड़ा सियासी घमासान, तृणमूल ने पूछा

कोलकाता। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखें नजदीक आते ही राज्य में राजनीतिक युद्ध चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता दौरे और भाजपा द्वारा ममता सरकार के खिलाफ जारी की गई चार्जशीट पर तृणमूल ने कड़ा पलटवार किया है। 
तृणमूल के वरिष्ठ नेता और दमदम से उम्मीदवार ब्रात्य बसु ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए केंद्र सरकार की विफलताओं का कच्चा चिट्ठा खोल दिया। ब्रात्य बसु ने तंज कसते हुए अमित शाह की चार्जशीट सभा की तुलना शेक्सपियर के नाटक जूलियस सीजर के एक दृश्य से कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति उस न्यायाधीश जैसी है जो खुद आरोपी की कुर्सी पर बैठा है और दूसरों पर फैसला सुना रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा को आईना दिखाते हुए बसु ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो और केंद्र के अपने आंकड़े गवाह हैं कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे भाजपा शासित या समर्थित राज्यों में महिलाएं सबसे असुरक्षित हैं। उन्होंने सवाल किया कि जो दल अपने राज्यों में कानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम है, वह बंगाल की नारी शक्ति पर सवाल उठाने का साहस कैसे कर सकता है? हमले को और धार देते हुए तृणमूल नेता ने भाजपा पर सुविधा की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बंगाल में आकर जनसंख्या संतुलन और घुसपैठ की बात करते हैं, लेकिन मणिपुर की हिंसा और गुजरात के ज्वलंत मुद्दों पर उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता। बसु ने कहा कि भाजपा का नजरिया पूरी तरह चयनात्मक है और वे केवल उन मुद्दों को हवा देते हैं जिनसे ध्रुवीकरण की राजनीति को बल मिले। इस दौरान ब्रात्य बसु ने केंद्र सरकार पर आर्थिक नाकेबंदी का भी गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक विद्वेष के चलते केंद्र ने जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजना के तहत पश्चिम बंगाल का करीब 2 लाख करोड़ रुपये का जायज बकाया रोक रखा है। उन्होंने इसे बंगाल की जनता का अपमान बताते हुए कहा कि दिल्ली की सरकार बंगाल के विकास में रोड़े अटका रही है, लेकिन राज्य की जनता इस अपमान का बदला बैलेट बॉक्स के जरिए लेगी। ब्रात्य बसु ने स्पष्ट किया कि भाजपा बंगाल की संस्कृति, यहां के महापुरुषों और बंगाली अस्मिता को समझे बिना यहां सत्ता का सपना देख रही है, जो कभी पूरा नहीं होगा। 
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दो चरणों के मतदान (23 और 29 अप्रैल) में बंगाल की जनता बाहरी ताकतों को करारा जवाब देगी। इस जुबानी जंग ने साफ कर दिया है कि चुनाव के आखिरी दौर में दोनों दलों के बीच मुकाबला अब आर-पार की लड़ाई में तब्दील हो चुका है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'चार्जशीट' पर छिड़ा सियासी घमासान, तृणमूल ने पूछा
जो खुद कटघरे में हैं, वे किस आधार पर दे रहे हैं आरोप पत्र?





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News