Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

फॉर्म-6 को लेकर सियासी घमासान, सीईओ ऑफिस परिसर में तृणमूल समर्थित बीएलओ का प्रदर्शन

इस दौरान तृणमूल समर्थकों ने भाजपा पर भी हमला करने का आरोप लगाया

31 Mar 2026

फॉर्म-6 को लेकर सियासी घमासान, सीईओ ऑफिस परिसर में तृणमूल समर्थित बीएलओ का प्रदर्शन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी प्रक्रिया के बीच मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। मंगलवार को फॉर्म-6 के मुद्दे पर सीईओ (मुख्य निर्वाचन अधिकारी) कार्यालय परिसर में तृणमूल समर्थित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इससे एक दिन पहले ही अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया था कि फॉर्म-6 भरकर बिहार और उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। इसी आरोप को लेकर मंगलवार सुबह से ही तृणमूल समर्थक बीएलओ कार्यालय के बाहर विरोध में उतर आए।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बैग में भरकर बड़ी संख्या में फॉर्म-6 लाए जा रहे हैं, जिसके जरिए मतदाता सूची में हेरफेर किया जा रहा है। पुलिस ने जब प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
इस दौरान तृणमूल समर्थकों ने भाजपा पर भी हमला करने का आरोप लगाया। पूरे घटनाक्रम के चलते सीईओ कार्यालय परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीईओ ऑफिस परिसर में तृणमूल समर्थित बीएलओ का प्रदर्शन
इस दौरान तृणमूल समर्थकों ने भाजपा पर भी हमला करने का आरोप लगाया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News