Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

आनंदपुर अग्निकांड पर सियासत गरम, शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में प्रदर्शन

डीएनए जांच के बाद ही मृतकों की सही संख्या की पुष्टि हो सकेगी

30 Jan 2026

आनंदपुर अग्निकांड पर सियासत गरम, शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में प्रदर्शन

कोलकाता। आनन्दपुर अग्निकांड को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ नरेंद्रपुर में रैली निकाली। इस दौरान एक लोकप्रिय फूड चेन के मालिकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत हुई है।
भाजपा नेता अमित मालवीय ने शुभेंदु अधिकारी का समर्थन करते हुए इस आग को “मानव-निर्मित आपदा” करार दिया। उनका आरोप है कि बिना अग्नि-सुरक्षा मानकों के चल रहे अवैध गोदामों की वजह से यह हादसा हुआ। आग 26 जनवरी की तड़के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के नाजिराबाद इलाके में मोमो निर्माण इकाई और एक डेकोरेटर के गोदाम में लगी थी।
रैली को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस इस त्रासदी के जिम्मेदार लोगों को बचा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के पांच दिन बाद भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घटनास्थल पर नहीं पहुंचीं, जबकि अब भी राहत और खोज अभियान जारी है। शुभेंदु अधिकारी ने फूड चेन के एक मालिक की कथित तस्वीर भी दिखाते हुए दावा किया कि वह पहले मुख्यमंत्री के साथ विदेश दौरे पर गए कारोबारी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा था, हालांकि "हिन्दुस्थान समाचार" इस तस्वीर की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि केवल एक डेकोरेटर फर्म के मालिक और फूड चेन के दो जूनियर अधिकारियों की गिरफ्तारी से न्याय नहीं होगा। कंपनियों के शीर्ष पर बैठे लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित परिवारों को न्याय चाहिए।
उन्होंने अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस के इस्तीफे की मांग करते हुए आग में लापता लोगों की सूची सार्वजनिक करने की भी मांग की। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सोमवार को हाईकोर्ट का रुख कर लापता लोगों के नाम और विवरण सार्वजनिक कराने की मांग की जाएगी। साथ ही, मृतकों के परिजनों के लिए घोषित 10 लाख रुपये मुआवजा को अपर्याप्त बताते हुए प्रत्येक प्रभावित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश उपाअध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा इस घटना को लेकर राजनीति कर रही है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीड़ित परिवारों के साथ हैं और राहत कार्यों को बाधित नहीं करना चाहतीं।
पुलिस के अनुसार, अब तक घटनास्थल से 21 जले हुए और कंकाल जैसे अवशेष बरामद किए गए हैं। डीएनए जांच के बाद ही मृतकों की सही संख्या की पुष्टि हो सकेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आनंदपुर अग्निकांड पर सियासत गरम
डीएनए जांच के बाद ही मृतकों की सही संख्या की पुष्टि हो सकेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News