Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

नंदीग्राम सामूहिक दुष्कर्म मामले की गवाह की गिरफ्तारी पर सियासत तेज

सीबीआई केवल अदालत के आदेशों का पालन कर रही है। इसमें राजनीति घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है

22 Jan 2026

नंदीग्राम सामूहिक दुष्कर्म मामले की गवाह की गिरफ्तारी पर सियासत तेज

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नंदीग्राम भूमि आंदोलन (2007) के दौरान घटित सामूहिक दुष्कर्म मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले की अहम गवाह इंदुबाला दास को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम नंदीग्राम-एक ब्लॉक के गोकुलनगर (गारुपारा) इलाके से बीमार वृद्धा साक्षी की गिरफ्तारी के बाद पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
तृणमूल कांग्रेस ने इस कार्रवाई की तीखी निंदा करते हुए इसे पीड़िता और साक्षियों को डराने की कोशिश करार दिया है, जबकि भाजपा ने इसे न्यायालय के आदेश का पालन बताया है।
सूत्रों के अनुसार, अदालत के निर्देश पर सीबीआई द्वारा इंदुबाला दास को पूर्व में कई बार समन भेजा गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए बार-बार अनुपस्थित रहने के चलते उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उसी वारंट के अनुपालन में बुधवार शाम सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि मार्च 2007 में नंदीग्राम भूमि आंदोलन के हिंसक दौर के दौरान एक महिला और उसकी दो नाबालिग पुत्रियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा था। यह मामला राज्य की राजनीति में लंबे समय तक गूंजता रहा।
इंदुबाला दास उस भयावह घटना की चश्मदीद और मुख्य साक्षी मानी जाती हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले के आरोपितो में से एक की मृत्यु हो चुकी है, जबकि अन्य चार फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
मामले के एक अन्य साक्षी और तृणमूल नेता स्वदेश दास ने केंद्रीय एजेंसी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “18 वर्षों से आरोपीत खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन अब साक्षी को ही जेल भेजा जा रहा है।”
तृणमूल कांग्रेस के तमलुक संगठनात्मक जिला अध्यक्ष सुजीत राय ने कहा, “इंदुबाला दास हृदय रोग से पीड़ित हैं। जिस सक्रियता के साथ सीबीआई ने एक बीमार और वृद्ध साक्षी को गिरफ्तार किया है, वैसी तत्परता मुख्य आरोपितो के खिलाफ कभी नहीं दिखाई गई। भाजपा के करीबी आरोपितों को बचाने के लिए यह दमनकारी कदम उठाया गया है। पार्टी इंदुबाला दास को हर संभव कानूनी सहायता देगी।”
वहीं भाजपा नेता प्रलय पाल ने तृणमूल के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा,“यह मामला पूरी तरह न्यायालय के अधीन है। सीबीआई केवल अदालत के आदेशों का पालन कर रही है। इसमें राजनीति घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दुष्कर्म मामले की गवाह की गिरफ्तारी पर सियासत तेज
सीबीआई केवल अदालत के आदेशों का पालन कर रही है। इसमें राजनीति घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News