Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बंगाल के प्रवासी मजदूर की हत्या पर सियासत तेज

पुणे पुलिस ने बताया 'नशे में झगड़े' का मामला, परिवार से मिलने जाएंगे अभिषेक

12 Feb 2026

बंगाल के प्रवासी मजदूर की हत्या पर सियासत तेज

कोलकाता। महाराष्ट्र के पुणे में पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूर सुखेन महतो की हत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुणे पुलिस ने दावा किया है कि सुखेन की मौत नशे की हालत में हुए विवाद के बाद हुई। हालांकि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पुलिस के इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे सच छिपाने की कोशिश बताया है। इस बीच तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शुक्रवार को पुरुलिया स्थित मृतक के घर जाकर परिवार से मुलाकात करेंगे। पुणे पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात की है। सुखेन महतो स्थानीय एक कंपनी में काम करते थे। 
पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन दोपहर करीब 3 बजे वह घर से काम पर जाने के लिए निकले थे, लेकिन काम पर नहीं पहुंचे। आरोप है कि वह पुणे के कोरेगांव इलाके में नशे की हालत में घूम रहे थे। शिखापुर थाने के इंस्पेक्टर दीपारत्न गायकवाड़ के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुखेन नशे की हालत में दो लोगों के साथ बहस में उलझ गए थे। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें उन्हें असामान्य स्थिति में दो व्यक्तियों से झगड़ते देखा गया है। हालांकि हमला कैमरे में कैद नहीं हुआ। बाद में घटनास्थल के पास उनका शव मिला। उनकी हत्या धारदार हथियार से की गई है। 
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह हत्या आपसी विवाद का परिणाम है और इसके पीछे कोई अन्य कारण नहीं दिखता। आरोपियों की तलाश जारी है। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पुलिस के इस बयान पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी का आरोप है कि पुलिस अपना चेहरा बचाने के लिए इस तरह का सिद्धांत पेश कर रही है। तृणमूल नेताओं का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र समेत भाजपा शासित राज्यों में बंगाल के प्रवासी मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार और हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं।परिवार की ओर से भी आरोप लगाया गया है कि सुखेन को बंगाली भाषा बोलने की वजह से निशाना बनाया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक युवक को उसकी भाषा, पहचान और जड़ों की वजह से प्रताडि़त कर हत्या कर दी गई। घटना के सामने आने के बाद बुधवार रात को स्थानीय तृणमूल विधायक राजीवलोचन सोरेन मृतक के बांडवान स्थित घर पहुंचे थे। पुरुलिया जिला परिषद की सभाधिपति निवेदिता महतो ने भी परिवार से मुलाकात की। अब तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शुक्रवार को पुरुलिया जाकर पीडि़त परिवार से मिलेंगे। उनके दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। एक तरफ पुणे पुलिस इसे नशे में हुए विवाद का मामला बता रही है, तो दूसरी तरफ तृणमूल इसे प्रवासी बंगाली मजदूरों के खिलाफ हिंसा से जोड़कर देख रही है। फिलहाल सभी की नजर पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल के प्रवासी मजदूर की हत्या पर सियासत तेज
पुणे पुलिस ने बताया 'नशे में झगड़े' का मामला, परिवार से मिलने जाएंगे अभिषेक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News