Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

महेश भट्ट को लेकर पूजा भट्ट का बड़ा खुलासा

अभिनेत्री और निर्माता पूजा भट्ट ने हाल ही में अपने परिवार से जुड़ा एक भावुक और निजी खुलासा किया है, जो अब चर्चा में बना हुआ है। एक इंटरव्यू में पूजा ने अपने पिता महेश भट्ट और सौतेली मां सोनी राजदान के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।

28 May 2026

महेश भट्ट को लेकर पूजा भट्ट का बड़ा खुलासा

अभिनेत्री और निर्माता पूजा भट्ट ने हाल ही में अपने परिवार से जुड़ा एक भावुक और निजी खुलासा किया है, जो अब चर्चा में बना हुआ है। एक इंटरव्यू में पूजा ने अपने पिता महेश भट्ट और सौतेली मां सोनी राजदान के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि महेश भट्ट की पहली शादी टूटने के बाद सोनी राजदान को काफी पछतावा महसूस होता था। पूजा ने एक पुरानी बातचीत को याद करते हुए कहा कि सोनी ने उनसे कहा था कि उन्हें इस पूरे मामले को लेकर बहुत बुरा लगता है।

पूजा ने बताया कि उन्होंने सोनी राजदान से कहा था कि कोई भी मजबूत रिश्ता तब तक नहीं टूटता, जब तक उसमें पहले से दरारें न हों। उनका मानना था कि अगर रिश्ते पूरी तरह मजबूत हों तो किसी तीसरे व्यक्ति के लिए उसमें जगह बनाना संभव नहीं होता। बातचीत के दौरान पूजा ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें अपनी मां से पहले ही पिता और सोनी राजदान के रिश्ते के बारे में पता चल गया था। उन्होंने बताया कि एक रात महेश भट्ट ने खुद उन्हें इस बारे में बताया था और कहा था कि उनकी जिंदगी में कोई और आ गया है, लेकिन इससे बेटी के लिए उनका प्यार कभी कम नहीं होगा।

पूजा भट्ट ने कहा कि उन्हें यह बात अपने माता-पिता से सीधे सुनना ज्यादा बेहतर लगा, बजाय इसके कि वह इसे किसी मैगजीन या लोगों की गॉसिप के जरिए जानतीं। उन्होंने स्वीकार किया कि उस दौर में उनकी मां को काफी तकलीफ हुई थी, लेकिन इसके बावजूद परिवार में आपसी सम्मान बना रहा।

गौरतलब है कि महेश भट्ट की पहली शादी किरण भट्ट से हुई थी, जिनसे पूजा और राहुल भट्ट हैं। बाद में उन्होंने अभिनेत्री सोनी राजदान से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महेश भट्ट को लेकर पूजा भट्ट का बड़ा खुलासा
अभिनेत्री और निर्माता पूजा भट्ट ने हाल ही में अपने परिवार से जुड़ा एक भावुक और निजी खुलासा किया है, जो अब चर्चा में बना हुआ है। एक इंटरव्यू में पूजा ने अपने पित





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News