Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

गोमांस विवाद का 'पोर्क फेस्ट' से जवाब

वामपंथी नेता के घर के बाहर हंगामा, पूर्व मेयर के घर के सामने 'पोर्क फेस्ट'

07 Jun 2026

गोमांस विवाद का 'पोर्क फेस्ट' से जवाब

कोलकाता। वामपंथी नेता और जाने-माने अधिवक्ता विकाशरंजन भट्टाचार्य के आवास के बाहर कथित तौर पर 'पोर्क फेस्ट' किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसने राज्य के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। 
वायरल वीडियो में खुद को 'जाति की बात' नामक एक हिंदू संगठन का सदस्य बताने वाले कुछ लोग नेता के घर के बाहर सार्वजनिक रूप से सूअर का मांस खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना की पृष्ठभूमि लगभग एक दशक पुरानी है, जब विकाशरंजन भट्टाचार्य ने कोलकाता के धर्मतला में धार्मिक असहिष्णुता के विरोध में सार्वजनिक रूप से गोमांस (बीफ) खाकर भारी विवाद खड़ा कर दिया था। अब उसी घटना को आधार बनाकर प्रदर्शनकारियों ने उनके घर के सामने यह अनोखा विरोध दर्ज कराया है। वायरल हुए एक अन्य वीडियो में एक युवक भट्टाचार्य के घर के सामने खड़े होकर उन्हें बाहर आने की चुनौती दे रहा है। 
खुद को ब्राह्मण समुदाय से जोडऩे वाले इस युवक का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति धार्मिक सहिष्णुता के नाम पर सार्वजनिक रूप से गोमांस खा सकता है, तो उन्हें पोर्क खाने पर भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए विकाशरंजन भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। उन्होंने लिखा कि उन्होंने यह वीडियो देखा है, लेकिन धर्म के नाम पर इस तरह का नफरत या विभाजनकारी प्रदर्शन समाज के हित में नहीं है। 
उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि धार्मिक सहिष्णुता और विचार स्वतंत्रता के असली अर्थ को समझने के लिए लोगों को स्वामी विवेकानंद के विचारों को पढऩे की जरूरत है। 
फिलहाल इस मामले पर पुलिस या प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और उकसावे की राजनीति को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गोमांस विवाद का 'पोर्क फेस्ट' से जवाब
वामपंथी नेता के घर के बाहर हंगामा, पूर्व मेयर के घर के सामने 'पोर्क फेस्ट'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News