Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

एनआरएस में सीसीयू की छत का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे 12 मरीज

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह एनआरएस की 5वीं मंजिल पर सीसीयू की छत का हिस्सा अचानक गिर गया। इससे मरीज़ों और उनके परिवारों में दहशत फैल गई है। हादसे के बाद, वहां भर्ती 12 मरीज़ों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

03 Apr 2026

एनआरएस में सीसीयू की छत का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे 12 मरीज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के एनआरएस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में शुक्रवार सुबह क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) की छत का हिस्सा गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वहां भर्ती १२ मरीज बाल-बाल बच गए।

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह एनआरएस की 5वीं मंजिल पर सीसीयू की छत का हिस्सा अचानक गिर गया। इससे मरीज़ों और उनके परिवारों में दहशत फैल गई है। हादसे के बाद, वहां भर्ती 12 मरीज़ों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। इस वार्ड में मरीज़ों की भर्ती काे फिलहाल बंद कर दिया गया है। अस्पताल के सुपरिटेंडेंट को सूचित किया गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत वार्ड का निरीक्षण करने और ज़रूरी मरम्मत करने को कहा है।

गौरतलब है कि, हाल ही में आरजीकर अस्पताल में दमदम निवासी अरूप बनर्जी की मौत की लिफ्ट खराब होने से हुई थी। वह अपने बेटे का इलाज कराने आए थे। उस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक के परिवार वालों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उस घटना बाद शुक्रवार की घटना सामने आने से चर्चा तेज हो गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एनआरएस में सीसीयू की छत का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे 12 मरीज
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह एनआरएस की 5वीं मंजिल पर सीसीयू की छत का हिस्सा अचानक गिर गया। इससे मरीज़ों और उनके परिवारों में दहशत फैल गई है। हादसे के बाद, व





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News