Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

भीषण गर्मी के बीच पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना

बैसाख की शुरुआत के साथ ही राज्य में बारिश के आसार जताए गए हैं। आज बुधवार को पश्चिमी जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि गुरुवार को दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

15 Apr 2026

भीषण गर्मी के बीच पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना

कोलकाता। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और तेज लू की वजह से पूरे पश्चिम बंगाल में लोग परेशान हैं। घर से बाहर निकलते ही लोगों का हाल गर्मी से बेहाल हो रहा है। हालांकि बंगाली नववर्ष के मौके पर मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। बैसाख की शुरुआत के साथ ही राज्य में बारिश के आसार जताए गए हैं। आज बुधवार को पश्चिमी जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि गुरुवार को दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और गंगा के मैदान वाले पश्चिम बंगाल के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण (घूर्णावर्त) बना हुआ है। इसके अलावा असम से लेकर तमिलनाडु तक उत्तर-दक्षिण अक्षरेखा फैली हुई है, जो इसी सिस्टम के ऊपर से गुजर रही है। इसके प्रभाव से बुधवार से ही राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना है।

बुधवार और गुरुवार को पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं शुक्रवार को नदिया, मुर्शिदाबाद और बीरभूम में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

हालांकि बारिश के बावजूद तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। उल्टे एक से दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है, जिससे उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। कोलकाता का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि पश्चिमी जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में मालदा, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर में भी आंधी और बारिश की संभावना है। उत्तर बंगाल के जिलों में आज बारिश की संभावना अधिक है। खासकर दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में बारिश के आसार हैं।

हालांकि गुरुवार से उत्तर बंगाल में बारिश की संभावना कुछ कम हो जाएगी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। फिर भी पहाड़ी इलाकों—दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ती रह सकती हैं। वहीं उत्तर बंगाल के मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान लगभग दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भीषण गर्मी के बीच पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना
बैसाख की शुरुआत के साथ ही राज्य में बारिश के आसार जताए गए हैं। आज बुधवार को पश्चिमी जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि गुरुवार को दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News