Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

भाजपा सांसद ज्योतिर्मय महतो के खिलाफ लगे पोस्टर, जान से मारने की धमकी

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भाजपा सांसद एवं प्रदेश भाजपा के महासचिव ज्योतिर्मय सिंह महतो को निशाना बनाते हुए धमकी भरे पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। पोस्टर में सांसद की हत्या करने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।

04 Jun 2026

भाजपा सांसद ज्योतिर्मय महतो के खिलाफ लगे पोस्टर, जान से मारने की धमकी

पुरुलिया। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भाजपा सांसद एवं प्रदेश भाजपा के महासचिव ज्योतिर्मय सिंह महतो को निशाना बनाते हुए धमकी भरे पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। पोस्टर में सांसद की हत्या करने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार यह पोस्टर पुरुलिया के कोटशिला थाना क्षेत्र से बरामद हुआ है। सफेद कागज पर नीली स्याही से लिखे गए पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि सरकार की ओर से घर तोड़े जा रहे हैं और इसके लिए सांसद को जिम्मेदार ठहराया गया है। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

पोस्टर में स्थानीय बोली का प्रयोग किया गया है। इसमें कहा गया है कि यदि घर तोड़ने की कार्रवाई जारी रही तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। पोस्टर के अंत में सांसद की हत्या करने वाले को एक लाख रुपये देने की घोषणा की गई है।

घटना के बाद देर शाम सांसद ने पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने आशंका जताई है कि इसके पीछे उग्रवादी या माओवादी तत्वों का हाथ हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी संगठन या व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है।

सांसद ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा सांसद ज्योतिर्मय महतो के खिलाफ लगे पोस्टर, जान से मारन
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भाजपा सांसद एवं प्रदेश भाजपा के महासचिव ज्योतिर्मय सिंह महतो को निशाना बनाते हुए धमकी भरे पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News