Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दक्षिण कोलकाता के बीजेपी अध्यक्ष को हटाने की मांग, सॉल्टलेक में लगे पोस्टर

बीजेपी के अंदरूनी विवाद के चलते अनूपम भट्टाचार्य के खिलाफ पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि वह पैसों या महंगे उपहारों के बदले पार्टी में पद बांटते हैं। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

26 Mar 2025

दक्षिण कोलकाता के बीजेपी अध्यक्ष को हटाने की मांग, सॉल्टलेक में लगे पोस्टर

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता में बीजेपी की अंदरूनी गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना कर चुके दक्षिण कोलकाता के बीजेपी जिला अध्यक्ष अनूपम भट्टाचार्य अब एक नए विवाद में घिर गए हैं। सॉल्टलेक में बीजेपी कार्यालय के बाहर उनके खिलाफ पोस्टर लगाए गए, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

बीजेपी के अंदरूनी विवाद के चलते अनूपम भट्टाचार्य के खिलाफ पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि वह पैसों या महंगे उपहारों के बदले पार्टी में पद बांटते हैं। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी नेतृत्व भी इस पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है, लेकिन अब उनके खिलाफ पोस्टर सामने आ गए हैं।

पोस्टरों में लिखा गया है— "दालाल चोर अनूपम और अनूपम अनुगामी कंपनी हटाओ, दक्षिण कोलकाता बीजेपी बचाओ।" बुधवार सुबह इन पोस्टरों को देखकर बीजेपी के भीतर फिर से हलचल तेज हो गई। हालांकि, इन पोस्टरों को किसने लगाया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, "बीजेपी पोस्टर राजनीति नहीं करती। अगर किसी को किसी से दिक्कत है, तो उसे अनुशासन समिति से बात करनी चाहिए। राजनीति में सबकुछ होता है, लेकिन बीजेपी की राजनीति में हिंसा नहीं चलती।"

रविवार को दक्षिण कोलकाता के ठाकुरपुकुर में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान अनूपम भट्टाचार्य के समर्थकों और विरोधियों के बीच जमकर झड़प हुई थी। इस दौरान कुर्सियां फेंकी गईं और एक कार्यकर्ता के ऊपर स्याही डाल दी गई थी। घटना के बाद पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण कोलकाता के बीजेपी अध्यक्ष को हटाने की मांग, सॉल्टलेक
बीजेपी के अंदरूनी विवाद के चलते अनूपम भट्टाचार्य के खिलाफ पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि वह पैसों या महंगे उपहारों के बदले





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News