Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

गोघाट में कोल्ड स्टोरेज के बाहर आलू किसानों का प्रदर्शन, पुलिस व केंद्रीय बल तैनात

प्रदर्शनकारी किसानों की मांग है कि उनके उत्पादित आलू को स्थानीय कोल्ड स्टोरेज में रखने की व्यवस्था की जाए

21 Mar 2026

गोघाट में कोल्ड स्टोरेज के बाहर आलू किसानों का प्रदर्शन, पुलिस व केंद्रीय बल तैनात

हुगली। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के गोघाट थाना अंतर्गत के हाजीपुर में आलू किसानों ने स्थानीय कोल्ड स्टोरेज में भंडारण की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बल तैनात करने पड़े।
सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान आलू के बोरे लेकर कोल्ड स्टोरेज के बाहर जुट गए और भंडारण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष व्यापारी बाहर के राज्यों में आलू नहीं भेज पाए, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा था, और इस बार भी आलू के दाम काफी गिर गए हैं।
प्रदर्शनकारी किसानों की मांग है कि उनके उत्पादित आलू को स्थानीय कोल्ड स्टोरेज में रखने की व्यवस्था की जाए। इस मुद्दे पर शुक्रवार रात से ही किसान वहां जमा हैं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
हालात को देखते हुए प्रशासन ने कोल्ड स्टोरेज परिसर में पुलिस बल तैनात किया और बाद में केंद्रीय बल भी बुलाना पड़ा। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने टोकन प्रणाली लागू कर किसानों को शांत करने की कोशिश की।
इस बीच, चुनाव से पहले आलू की कीमत नहीं मिलने से किसान नाराज हैं और विभिन्न विपक्षी दलों के उम्मीदवार भी उनके मुद्दों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। क्षेत्र के कृषि प्रधान होने के कारण स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।
शनिवार को प्रशासन की दखल के बाद कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन ने प्रत्येक किसान से 50 बोरी आलू भंडारित करने का निर्णय लिया और इसके लिए टोकन वितरित किए जा रहे हैं। कोल्ड स्टोरेज के बाहर टोकन लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें देखी गईं।
किसानों के अनुसार, प्रति बीघा 80-90 बोरी तक उत्पादन होता है और औसतन एक किसान 4-5 बीघा में आलू की खेती करता है, जिससे भंडारण की सीमित व्यवस्था पर असंतोष बना हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गोघाट में कोल्ड स्टोरेज के बाहर आलू किसानों का प्रदर्शन
प्रदर्शनकारी किसानों की मांग है कि उनके उत्पादित आलू को स्थानीय कोल्ड स्टोरेज में रखने की व्यवस्था की जाए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News