Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नबान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बिजली विभाग की कंपनियों ने सौंपी 207 करोड़ की लाभांश राशि

मुख्यमंत्री को यह राशि राज्य के बिजली मंत्री अरूप विश्वास ने नबान्न में औपचारिक रूप से भेंट की

09 Oct 2025

नबान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बिजली विभाग की कंपनियों ने सौंपी 207 करोड़ की लाभांश राशि

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मंगलवार को राज्य की बिजली विभाग से जुड़ी दो प्रमुख कंपनियों पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड और पश्चिम बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की ओर से कुल 207 करोड़ 99 हजार 915 रुपये का लाभांश (डिविडेंड) का चेक सौंपा गया। मुख्यमंत्री को यह राशि राज्य के बिजली मंत्री अरूप विश्वास ने नबान्न में औपचारिक रूप से भेंट की।इस अवसर पर मुख्य सचिव मनोज पंत, विद्युत विभाग के प्रधान सचिव शांतनु बसु, और राज्य विद्युत विकास निगम के चेयरमैन पी. बी. सलीम भी उपस्थित थे। राज्य बिजली विकास निगम की ओर से 106 करोड़ 40 लाख 76 हजार 715 रु. का चेक दिया गया, जबकि राज्य बिजली संप्रेषण निगम की ओर से 100 करोड़ 60 लाख 23 हजार 200 का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा गया। इस प्रकार दोनों कंपनियों की ओर से राज्य सरकार को कुल 207 करोड़ से अधिक का लाभांश प्राप्त हुआ। 
मंत्री अरूप विश्वास ने कहा कि यह राशि राज्य की विकास परियोजनाओं और विद्युत क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को और सशक्त बनाने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य बिजली विभाग लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और आने वाले समय में भी इस गति को बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोनों कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए बधाई दी और राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री को बिजली विभाग की कंपनियों ने 207 करोड़ की राशि
मुख्यमंत्री को यह राशि राज्य के बिजली मंत्री अरूप विश्वास ने नबान्न में औपचारिक रूप से भेंट की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News