Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

फिल्म 'अल्फा' का दमदार टीजर रिलीज

टीजर में आलिया का दमदार और एक्शन से भरपूर अवतार देखने को मिला है। साथ ही बॉबी देओल के किरदार से भी पर्दा उठ गया है, जो फिल्म में आलिया के पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे। टीजर ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

10 Jun 2026

फिल्म 'अल्फा' का दमदार टीजर रिलीज

आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित स्पाई-एक्शन फिल्म 'अल्फा' का पहला टीजर बुधवार को रिलीज हो गया है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म को शिव रावेल ने निर्देशित किया है। टीजर में आलिया का दमदार और एक्शन से भरपूर अवतार देखने को मिला है। साथ ही बॉबी देओल के किरदार से भी पर्दा उठ गया है, जो फिल्म में आलिया के पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे। टीजर ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

टीजर की शुरुआत एक भावनात्मक दृश्य से होती है, जहां आलिया अपने पिता (बॉबी देओल) के साथ 18वें जन्मदिन का जश्न मनाती दिखाई देती हैं। हालांकि, कहानी जल्द ही रोमांचक मोड़ लेती है जब बॉबी देओल अपनी बेटी को उसके पहले मिशन पर भेजने की तैयारी करते हैं। वह उसे याद दिलाते हैं कि बचपन से ही उसे इसी मकसद के लिए तैयार किया गया है। इसके बाद टीजर में हाई-वोल्टेज एक्शन, खतरनाक मिशन और आलिया की जबरदस्त फाइटिंग स्किल्स की झलक देखने को मिलती है।

निर्माताओं ने टीजर के साथ फिल्म की नई रिलीज तारीख का भी ऐलान किया है। 'अल्फा' अब तीन जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया, बॉबी देओल के अलावा शरवरी वाघ और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। एक्शन, भावनाओं और स्पाई थ्रिलर के मिश्रण से सजी यह फिल्म वाईएआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे चर्चित परियोजनाओं में शामिल है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म 'अल्फा' का दमदार टीजर रिलीज
टीजर में आलिया का दमदार और एक्शन से भरपूर अवतार देखने को मिला है। साथ ही बॉबी देओल के किरदार से भी पर्दा उठ गया है, जो फिल्म में आलिया के पिता की भूमिका निभाते





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News