Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) पर आठ विकेट से जीत दर्ज की। सीएसके की जीत में 20 वर्षीय कार्तिक शर्मा की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने 4 चौके और तीन छक्के की मदद से 40 बॉल पर नाबाद 54 रन बनाए।

03 May 2026

युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने युवा खिलाड़ी कार्तिक शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि वह न सिर्फ बड़े शॉट लगा सकता है, बल्कि समझदारी से खेलते हुए हर परिस्थिति में खुद को ढाल सकता है। नंबर चार पर उसकी मौजूदगी टीम को बेहतर संतुलन देती है, जहां वह तेज गेंदबाजों और स्पिन दोनों के खिलाफ प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) पर आठ विकेट से जीत दर्ज की। सीएसके की जीत में 20 वर्षीय कार्तिक शर्मा की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने 4 चौके और तीन छक्के की मदद से 40 बॉल पर नाबाद 54 रन बनाए।

कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने मैच के बाद कहा, “हमने शुरुआत अच्छी की, लेकिन फिर कुछ ओवर में उन्होंने लय पकड़ी। उसके बाद हमने वापसी की। पावरप्ले के बाद हमने मैच को बहुत अच्छे से कंट्रोल में कर लिया। बस शुरुआती कुछ ओवरों को निकालने की बात थी और फिर यह पक्का करना था कि टॉप तीन बल्लेबाजों में से कोई एक आखिर तक टिका रहे और काम पूरा करे। बहुत अच्छा लग रहा है, एक मजबूत टीम के खिलाफ इतनी बड़ी जीत मिली है।

कार्तिक की पारी को लेकर गायकवाड़ ने कहा कि यह उसके और हमारे लिए भी आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। मुझे लगता है वह छक्के लगाने वाला बल्लेबाज है, लेकिन उसके पास दूसरा खेल भी है, जहां वह चुनकर गेंदों को खेलता है। हमने पिछले मैच से सोचा कि नंबर चार पर बल्लेबाजी करने से हमें वह संतुलन मिल सकता है, जहां वह तेज गेंदबाजों को अच्छी तरह से खेल सकता है और जरूरत पड़ने पर स्पिनरों का भी सामना कर सकता है और स्ट्राइक रोटेट भी कर सकता हैं। यह हमारे लिए एक अच्छा संकेत है। जैसा कि मिस्टर क्रिकेट (सीएसके बल्लेबाजी कोच माइक हसी) ने कहा था कि वह एक ऐसे खिलाड़ी है जो एक बार लय में आ जाए तो आने वाले वर्षों में हमें बहुत कुछ देगा।

कार्तिक शर्मा ने अपनी पारी को लेकर कहा कि मैं बस यही सोच रहा था कि मुझे आखिर तक रहना है और टीम लिए मैच खत्म करना है। रुतु भैया (रुतुराज गायकवाड़) ने बस मुझसे कहा कि जो गेम मुझे आता है, वही खेलो। बस वहां जाओ, अपना गेम खेलो और टीम को जिताने में मदद करो।

मुकाबले की बात करें, तो मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नमन धीर (57) की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 18.1 ओवर में दो विकेट पर 160 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सीएसके के लिए कप्तान गायकवाड़ 48 गेंदों में दो छक्कों और पांच चौकों के साथ 67 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कार्तिक ने 40 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों के मदद से 54 रन की नाबाद पारी खेली। कार्तिक की आईपीएल में यह पहली फिफ्टी थी। कार्तिक शर्मा को सीएसके ने आईपीएल के लिए हुई मिनी नीलामी के दौरान 14.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में जोड़ा था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) पर आठ विकेट से जीत दर्ज की। सीएसके की जीत में 20 वर्षीय का





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News