Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

प्रतीक बब्बर की पत्नी ने शादी में बब्बर परिवार को न बुलाने पर तोड़ी चुप्पी

प्रतीक के सौतेले भाई आर्य बब्बर ने भी इस पर नाराजगी जताई थी। अब प्रतीक की पत्नी प्रिया बनर्जी ने शादी में बब्बर परिवार को न बुलाने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

17 Feb 2025

प्रतीक बब्बर की पत्नी ने शादी में बब्बर परिवार को न बुलाने पर तोड़ी चुप्पी

अभिनेता प्रतीक बब्बर ने शुक्रवार वैलेंटाइन डे के दिन दूसरी शादी कर ली। उन्होंने अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल के मुंबई स्थित घर पर अपनी प्रेमिका प्रिया बनर्जी के साथ विवाह बंधन में बंध गए। प्रिया बनर्जी का परिवार और स्मिता पाटिल का परिवार शादी में मौजूद थे। इस शादी में बब्बर परिवार को आमंत्रित नहीं किया गया था। प्रतीक के सौतेले भाई आर्य बब्बर ने भी इस पर नाराजगी जताई थी। अब प्रतीक की पत्नी प्रिया बनर्जी ने शादी में बब्बर परिवार को न बुलाने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

प्रिया बनर्जी ने एक इंटरव्यू में कहा, “हमारी शादी का दिन बिल्कुल वैसा ही था जैसा हमने शादी करने का सपना देखा था। यह दिन बहुत खास और निजी था। उस दिन, वे लोग जिन्हें हम सबसे अधिक प्यार करते हैं, एक ही छत के नीचे थे। हमारी शादी रॉक क्लिफ में हुई, यह प्रतीक की मां का घर है, वहां शादी करना सबसे खास बात है। उन्होंने यह घर प्रतीक के लिए खरीदा था, ताकि वह उसके साथ रह सके, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ। "हमें ऐसा लगता है कि यह उनकी ओर से हमें दिया गया उपहार है, वे चाहते थे कि हमारी शादी इसी घर में हो और हमने वही किया।"

प्रतीक के पिता वरिष्ठ अभिनेता और राजनीतिक नेता राज बब्बर और बब्बर परिवार शादी में मौजूद नहीं थे। प्रिया बनर्जी ने इस पर टिप्पणी की है। "शादी के फंक्शन में कोई भी फैमिली मेंबर गायब नहीं था। मुझे नहीं पता कि फैमिली मेंबर्स के शादी में शामिल ना होने की अफवाहें क्यों फैल रही हैं। हमारी फैमिली और प्रतीक की चाची, जिन्होंने उन्हें पाला उनके नाना-नानी सभी लोग मौजूद थे। हमारी फैमिली से कोई भी अनुपस्थित नहीं था।"

प्रतीक बब्बर, अभिनेता राज बब्बर और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे हैं। स्मिता के निधन के बाद, उनका पालन-पोषण उनके मामा-नानी ने किया। प्रतीक की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी अरेंज मैरिज सान्या सागर से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद सान्या ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रतीक बब्बर की पत्नी ने शादी में बब्बर परिवार को न बुलाने प
प्रतीक के सौतेले भाई आर्य बब्बर ने भी इस पर नाराजगी जताई थी। अब प्रतीक की पत्नी प्रिया बनर्जी ने शादी में बब्बर परिवार को न बुलाने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News