Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

प्रतीक गांधी ने फिल्म 'फुले' की रिलीज डेट टाले जाने पर जताई नाराजगी

फिल्म 'फुले' के ट्रेलर को लेकर मचे विवाद के बीच अभिनेता प्रतीक गांधी ने कहा, "मैं उस वक्त एक शूटिंग लोकेशन पर था, जब मुझे खबर मिली कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।

13 Apr 2025

प्रतीक गांधी ने फिल्म 'फुले' की रिलीज डेट टाले जाने पर जताई नाराजगी

प्रतीक गांधी की आगामी फिल्म 'फुले' इन दिनों चर्चा में है। यह फिल्म समाज सुधारकों महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन और उनके महत्वपूर्ण कार्यों पर आधारित है। पहले यह फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे दो सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए एक सीन को लेकर ब्राह्मण समुदाय ने आपत्ति जताई है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया। इस विवाद पर अभिनेता प्रतीक गांधी ने कहा कि फिल्म का मकसद किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत करना नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सिर्फ एक सच्ची और प्रेरणादायक कहानी को लोगों तक पहुंचाना है।

फिल्म 'फुले' के ट्रेलर को लेकर मचे विवाद के बीच अभिनेता प्रतीक गांधी ने कहा, "मैं उस वक्त एक शूटिंग लोकेशन पर था, जब मुझे खबर मिली कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। यह सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ, क्योंकि 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की 179वीं जयंती होने से हमारे लिए बेहद खास तारीख थी। अगर फिल्म उसी दिन रिलीज होती, तो वह पल ऐतिहासिक बन जाता, लेकिन कोई बात नहीं... जो भी होता है, शायद अच्छे के लिए ही होता है।"

प्रतीक गांधी ने यह भी साफ किया कि फिल्म का मकसद सिर्फ फुले दंपति के महान कार्यों को दर्शाना है और इसका किसी की भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "निर्माताओं से फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए कहा गया है। हालांकि, फिल्म का मूल संदेश मिटाया नहीं गया है। कुछ लोगों ने ट्रेलर पर ही आपत्ति जताई है और मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे पूरी फिल्म देखें और फिर अपना वोट दें। ट्रेलर में कोई संदर्भ नहीं दिया गया है।" फिल्म 'फुले' अब 25 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अनंत महादेवन ने किया है।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रतीक गांधी ने फिल्म 'फुले' की रिलीज डेट टाले जाने पर जताई
फिल्म 'फुले' के ट्रेलर को लेकर मचे विवाद के बीच अभिनेता प्रतीक गांधी ने कहा, "मैं उस वक्त एक शूटिंग लोकेशन पर था, जब मुझे खबर मिली कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News