Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उत्तर बंगाल में प्री-मानसून बारिश के आसार, दक्षिण बंगाल में गर्मी और उमस जारी

अलीपुर मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के सभी जिलों में अगले मंगलवार तक प्री-मानसून बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र के अधिकांश जिलों में भारी वर्षा के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं दक्षिण बंगाल में गर्मी और उमस से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, हालांकि बीच-बीच में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

04 Jun 2026

उत्तर बंगाल में प्री-मानसून बारिश के आसार, दक्षिण बंगाल में गर्मी और उमस जारी

कोलकाता। अलीपुर मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के सभी जिलों में अगले मंगलवार तक प्री-मानसून बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र के अधिकांश जिलों में भारी वर्षा के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं दक्षिण बंगाल में गर्मी और उमस से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, हालांकि बीच-बीच में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर बंगाल में होने वाली यह वर्षा प्री-मानसून गतिविधि का हिस्सा है। गुरुवार से लेकर अगले मंगलवार तक दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार सहित लगभग सभी जिलों में बिखरी हुई बारिश और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश के कारण तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है।

इस बीच, मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को केरल में मानसून के प्रवेश की संभावना है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून लक्षद्वीप और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी पहुंच सकता है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में मानसून पहले ही प्रवेश कर चुका है। सामान्यतः भारतीय मुख्य भूभाग में मानसून का प्रवेश एक जून तक हो जाता है, लेकिन इस वर्ष केरल में अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है।

दूसरी ओर दक्षिण बंगाल में गर्मी और उमस बनी रहेगी। हालांकि शुक्रवार और रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व मेदिनीपुर जिलों में बारिश और आंधी की संभावना अधिक है।

कोलकाता में भी गर्म और उमस भरा मौसम जारी रहेगा। हालांकि शहर और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिखरी हुई बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार से रविवार के बीच कोलकाता तथा आसपास के जिलों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। गुरुवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण बंगाल में बारिश के बावजूद तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तर बंगाल में प्री-मानसून बारिश के आसार, दक्षिण बंगाल में
अलीपुर मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के सभी जिलों में अगले मंगलवार तक प्री-मानसून बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र के अधिकांश जिलों में भारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News