Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

प्रीमियर लीग के रिकॉर्डधारी जेम्स मिल्नर ने फुटबॉल को कहा अलविदा

इंग्लैंड के पूर्व मिडफील्डर जेम्स मिल्नर ने 40 वर्ष की उम्र में पेशेवर फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उनके 24 वर्षों लंबे प्रीमियर लीग करियर का भी अंत हो गया। मिल्नर ने वर्ष 2019 में लिवरपूल को यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

01 Jun 2026

प्रीमियर लीग के रिकॉर्डधारी जेम्स मिल्नर ने फुटबॉल को कहा अलविदा

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व मिडफील्डर जेम्स मिल्नर ने 40 वर्ष की उम्र में पेशेवर फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उनके 24 वर्षों लंबे प्रीमियर लीग करियर का भी अंत हो गया। मिल्नर ने वर्ष 2019 में लिवरपूल को यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

पिछले तीन सत्रों से ब्राइटन एंड होव एल्बियन का हिस्सा रहे मिल्नर ने अपने करियर की शुरुआत अपने बचपन के पसंदीदा क्लब लीड्स यूनाइटेड से की थी। इसके बाद उन्होंने मैनचेस्टर सिटी और लिवरपूल के लिए खेलते हुए तीन प्रीमियर लीग खिताब जीते। इनमें दो खिताब मैनचेस्टर सिटी और एक लिवरपूल के साथ शामिल है।

फरवरी, 2026 में ब्राइटन की ओर से ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने प्रीमियर लीग में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपने करियर का समापन 658 प्रीमियर लीग मैचों के साथ किया।

संन्यास की घोषणा करते हुए जेम्स मिल्नर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “प्रीमियर लीग में 24 सत्र खेलने के बाद मुझे लगता है कि अब अपने खेल करियर को विराम देने का सही समय आ गया है। 16 वर्ष की उम्र में लीड्स यूनाइटेड के लिए पदार्पण करने और प्रीमियर लीग का सबसे युवा गोल स्कोरर बनने के बाद मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी यात्रा इतनी शानदार होगी।”

जेम्स मिल्नर को प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे भरोसेमंद और बहुमुखी खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनका करियर इंग्लिश फुटबॉल के सबसे सफल और लंबे करियरों में से एक माना जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रीमियर लीग के रिकॉर्डधारी जेम्स मिल्नर ने फुटबॉल को कहा अल
इंग्लैंड के पूर्व मिडफील्डर जेम्स मिल्नर ने 40 वर्ष की उम्र में पेशेवर फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उनके 24 वर्षों लंबे प्रीमियर लीग क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News