Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

दीघा जगन्नाथ मंदिर में पहली दोल उत्सव की तैयारी

मंदिर के उद्घाटन के बाद यह पहला दोल पर्व होने के कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बड़ी संख्या में आगमन की उम्मीद जताई जा रही है। मंदिर प्रशासन के साथ-साथ होटल व्यवसायी भी इसे लेकर उत्साहित हैं।

25 Feb 2026

दीघा जगन्नाथ मंदिर में पहली दोल उत्सव की तैयारी

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के समुद्रतटीय पर्यटन केंद्र दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर में इस वर्ष दोल उत्सव पहली बार विशेष रूप से मनाया जाएगा। मंदिर के उद्घाटन के बाद यह पहला दोल पर्व होने के कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बड़ी संख्या में आगमन की उम्मीद जताई जा रही है। मंदिर प्रशासन के साथ-साथ होटल व्यवसायी भी इसे लेकर उत्साहित हैं।

दोल के अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा को नए वस्त्र और पुष्पों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। प्रतिमाओं को अबीर से सजाने के साथ दोपहर बाद विशेष अभिषेक और शाम को विशेष पूजा के उपरांत भोग अर्पित किया जाएगा।

मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्य तथा इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने बताया कि दोल पर्व के लिए विशेष पूजा और भोग की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष देश-विदेश के श्रद्धालु मायापुर में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और इस बार दीघा के जगन्नाथ मंदिर को लेकर विदेशी भक्तों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। अब तक 15 हजार से अधिक पर्यटक मंदिर दर्शन कर चुके हैं।

मायापुर से दीघा के बीच बस सेवा शुरू होने से आवागमन सुगम हुआ है, जिससे मायापुर आने वाले विदेशी श्रद्धालुओं के भी दीघा पहुंचने की संभावना बढ़ी है।

दीघा-शंकरपुर होटलियर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विप्रदास चक्रवर्ती ने बुधवार सुबह बताया कि दोल की छुट्टियों को देखते हुए अग्रिम बुकिंग में तेजी आई है और अधिकांश होटलों के 40 से 50 प्रतिशत कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं। वहीं न्यू दीघा होटलियर्स एसोसिएशन के अनुसार न्यू दीघा क्षेत्र में अब तक 25 से 30 प्रतिशत अग्रिम बुकिंग दर्ज की गई है तथा स्पॉट बुकिंग बेहतर रहने की उम्मीद है।

दीघा-शंकरपुर विकास परिषद के प्रशासक सुरजीत पंडित ने कहा कि संभावित भीड़ को देखते हुए पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाऐं की जा रही हैं, ताकि उत्सव के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दीघा जगन्नाथ मंदिर में पहली दोल उत्सव की तैयारी
मंदिर के उद्घाटन के बाद यह पहला दोल पर्व होने के कारण श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बड़ी संख्या में आगमन की उम्मीद जताई जा रही है। मंदिर प्रशासन के साथ-साथ होटल व्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News