Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां अंतिम चरण में

जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह नौ मई को सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

08 May 2026

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां अंतिम चरण में

कोलकाता। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवजीत सरकार समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं सुबह से ही राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मैदान में पहुंचे और सुरक्षा व व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह नौ मई को सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

भव्य समारोह को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। लगभग 900 एकड़ में फैले ब्रिगेड परेड ग्राउंड को सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए 30 अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी डीसीपी या असिस्टेंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। करीब चार हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर केंद्रीय सशस्त्र बलों की अतिरिक्त कंपनियां भी मोर्चा संभालेंगी।

कार्यक्रम में लाखों लोगों की संभावित भीड़ और वीवीआईपी सुरक्षा को देखते हुए हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी प्रवेश द्वारों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। हैंडहेल्ड स्कैनर जांच और शारीरिक तलाशी के बाद किसी को भी मैदान में प्रवेश की अनुमति होगी। पूरे कार्यक्रम स्थल की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए की जाएगी। आसपास की ऊंची इमारतों पर पुलिस बल और स्नाइपर भी तैनात रहेंगे।

मैदान के आसपास कई मार्गों पर विशेष यातायात व्यवस्था किया जाएगा और कुछ रास्तों को डायवर्ट किया जाएगा। लालबाजार मुख्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद वीवीआईपी मूवमेंट के लिए अलग ग्रीन कॉरिडोर और आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष निकासी योजना भी तैयार की गई है।

शपथ ग्रहण समारोह की तारीख का सांस्कृतिक महत्व भी खास माना जा रहा है। बंगाली पंचांग के अनुसार यह दिन वैशाख की 25 तारीख यानी रवींद्र जयंती का दिन है। इस अवसर पर पूरे राज्य में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई जाती है और विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भाजपा इस समारोह को बंगाल की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की कोशिश कर रही है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां
जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह नौ मई को सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News