Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

ओली के अमेरिका दौरे में काला झण्डा दिखाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर डिपोर्ट करने की तैयारी

ओली के अमेरिका दौरे में काला झण्डा दिखाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर डिपोर्ट करने की तैयारी

02 Mar 2025

ओली के अमेरिका दौरे में काला झण्डा दिखाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर डिपोर्ट करने की तैयारी

पिछले वर्ष सितंबर में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के अमेरिका दौरे में उन्हें काला झंडा दिखाने, विरोध प्रदर्शन करने और उनके कार्यक्रम को नहीं होने देने के आरोप में अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों ने एक नेपाली व्यक्ति को गिरफ्तार कर नेपाल डिपोर्ट करने की तैयारी की गई है।

अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में नेपाली राज दूतावास द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अमेरिकी ग्रीन कार्ड होल्डर व्यक्ति मोहन जंग थापा को शनिवार रात को पेंसिल्वेनिया एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने नेपाली दूतावास को इस बात की जानकारी देते हुए गिरफ्तार किए गए थापा को नेपाल डिपोर्ट करने की भी जानकारी दी है।

रवि लामिछाने के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अमेरिकी चैप्टर के प्रमुख रहे मोहन जंग थापा पर सितंबर के दूसरे हफ्ते में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में सहभागी होने गए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को काला झंडा दिखाने और जहां वे ठहरे हुए थे, उस होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का आरोप लगाया गया है। रवि लामिछाने की गिरफ्तारी के विरोध को देखते हुए प्रधानमंत्री ओली द्वारा नेपाली डायसपोरा को संबोधित करने का कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा था। उस समय अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने नेपाली राजदूतावास को इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ओली के व्यापक विरोध की बात कहते हुए कार्यक्रम रद्द करने का सुझाव दिया था जिसके बाद नेपाली दूतावास ने ओली के इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया था।

उसी समय नेपाल की तरफ से मोहन जंग थापा के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई थी। दूतावास के इस शिकायत के पांच महीने बाद अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने थापा को गिरफ्तार किया है।

वाशिंगटन डीसी में नेपाली दूतावास द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए मोहन जंग थापा को इस समय फिलाडेल्फिया स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। दूतावास ने बयान जारी कर कहा है कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरा कर आरोपी थापा को जल्द ही नेपाल के लिए डिपोर्ट कर दिया जाएगा।

Tags:
Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ओली के अमेरिका दौरे में काला झण्डा दिखाने वाले व्यक्ति
ओली के अमेरिका दौरे में काला झण्डा दिखाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर डिपोर्ट करने की तैयारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News