Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

कॉलेज स्ट्रीट को 'नो व्हीकल ज़ोन' बनाने की तैयारी, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया निरीक्षण

सरकार जनता के हर उपयोगी सुझाव पर गंभीरता से विचार करेगी

25 Jul 2026

कॉलेज स्ट्रीट को 'नो व्हीकल ज़ोन' बनाने की तैयारी, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया निरीक्षण

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास तथा महिला एवं शिशु कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पाल ने शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक कॉलेज स्ट्रीट का दौरा कर प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस प्रशासन, इंजीनियरिंग विभाग, एडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि सरकार कॉलेज स्ट्रीट के एक हिस्से को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप देने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए अधिकारियों के साथ सुबह विस्तृत निरीक्षण किया गया, ताकि यह तय किया जा सके कि किन सड़कों को 'नो व्हीकल ज़ोन' बनाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित योजना के तहत इन सड़कों पर साइकिल और बैटरी चालित वाहनों को छोड़कर अन्य किसी भी वाहन के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। साथ ही सड़क किनारे मौजूद दुकानों को एक समान डिजाइन में विकसित किया जाएगा और यहां केवल किताबों, कॉपियों, नोटबुक तथा शैक्षणिक सामग्री की दुकानें ही संचालित होंगी, जिससे कॉलेज स्ट्रीट की ऐतिहासिक और शैक्षणिक पहचान को और मजबूत किया जा सके।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि पूरे कॉलेज स्ट्रीट को नो व्हीकल ज़ोन बनाना संभव नहीं है, क्योंकि यहां कई प्रमुख शिक्षण संस्थान स्थित हैं। हालांकि, कुछ चुनिंदा सड़कों को इस योजना के तहत विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
अग्निमित्रा पाल ने कहा कि सरकार जल्द ही इस परियोजना की विस्तृत योजना तैयार करेगी और उसके बाद कार्य शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी इस परियोजना के लिए सुझाव देने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग शहरी विकास विभाग के सोशल मीडिया पेज या विभाग के निर्धारित सुझाव एवं शिकायत नंबर पर अपने विचार भेज सकते हैं। सरकार जनता के हर उपयोगी सुझाव पर गंभीरता से विचार करेगी।
मंत्री ने विश्वास जताया कि लोगों के सहयोग से कॉलेज स्ट्रीट को उसकी ऐतिहासिक गरिमा बनाए रखते हुए एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और पैदल यात्रियों के अनुकूल क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया निरीक्षण
सरकार जनता के हर उपयोगी सुझाव पर गंभीरता से विचार करेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News