Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रवास पर शिमला पहुंचीं

राष्ट्रपति के शिमला पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेश कश्यप और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सेना की ओर से आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

27 Apr 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रवास पर शिमला पहुंचीं

शिमला। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को अपने पांच दिवसीय हिमाचल प्रदेश दौरे पर शिमला पहुंच गईं। राजधानी शिमला स्थित अनाडेल हेलीपेड पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रपति के शिमला पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेश कश्यप और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सेना की ओर से आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

शिमला पहुंचने के बाद राष्ट्रपति सीधे मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास के लिए रवाना हो गईं, जहां वे अपने प्रवास के दौरान ठहरेंगी। यह दौरा राष्ट्रपति के ग्रीष्मकालीन प्रवास का हिस्सा है, जो 27 अप्रैल से 1 मई तक चलेगा।

अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति का कार्यक्रम व्यस्त रहने वाला है। 28 अप्रैल को वे शिमला के राजभवन स्थित लोक भवन में राज्यपाल द्वारा आयोजित औपचारिक भोज में शामिल होंगी, जहां प्रदेश के कई प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे। 29 अप्रैल को राष्ट्रपति कुल्लू में स्थित अटल टनल का दौरा करेंगी और लाहौल स्पीति जिला के सिस्सू में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना का जायजा लेंगी।

30 अप्रैल को राष्ट्रपति पालमपुर स्थित चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसी दिन वे मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास में एक स्वागत समारोह की मेजबानी भी करेंगी। इसके अलावा अपने दौरे के दौरान वे शिमला में स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) का दौरा कर सेना के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का भी निरीक्षण करेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शिमला में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क है। शिमला में एक हज़ार पुलिस जवान सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किए गए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रवास पर
राष्ट्रपति के शिमला पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेश कश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News