Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वायुसेना के 93वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु, अमित शाह और खरगे समेत तमाम गणमान्यों ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में कहा कि भारतीय वायुसेना ने सदैव साहस, समर्पण और उत्कृष्टता का परिचय दिया है।

08 Oct 2025

वायुसेना के 93वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु, अमित शाह और खरगे समेत तमाम गणमान्यों ने दी बधाई

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना दिवस के 93वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेम तमाम गणमान्यों ने वीर जवानों के साहस, समर्पण और देशभक्ति की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में कहा कि भारतीय वायुसेना ने सदैव साहस, समर्पण और उत्कृष्टता का परिचय दिया है। उन्होंने वायु सेना के जवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे कठिन परिस्थितियों में देश की सेवा में तत्पर रहते हैं और राष्ट्र का गौरव बढ़ाते हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने वायुसेना दिवस पर देश के आकाश रक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाती है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी देशवासियों की सेवा में अग्रणी रहती है। उन्होंने बलिदानी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भारतीय वायुसेना साहस, पेशेवर कौशल और देशभक्ति का परिचायक है। उन्होंने देश की सेवा में वायु सेना के योगदान की सराहना की।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वायुसेना के वीरों को दिल से सलाम किया। उन्होंने उनके अदम्य साहस, बलिदान और निष्ठा को देश के लिए प्रेरणा बताया।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संस्कृत भाषा में 'नभः स्पृशं दीप्तम्' लिखते हुए वायु सेना के जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश उनकी सेवा और त्याग के लिए सदैव आभारी रहेगा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद डॉ. महेश शर्मा, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वायुसेना दिवस पर गगन प्रहरी जवानों को बधाई दी।

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि देश के 1.4 अरब से अधिक नागरिकों के सपनों को भारतीय वायुसेना साहस और समर्पण के साथ सुरक्षित रखती है। उन्होंने वायुसेना के साथ जुड़ने पर गर्व जताया और सभी को वायुसेना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1932 में भारतीय वायुसेना के गठन की वर्षगांठ के रूप में यह मनाया जाता है। भारतीय वायुसेना की स्थापना ब्रिटिश राज के दौरान हुई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वायुसेना के 93वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु, अमित शा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में कहा कि भारतीय वायुसेना ने सदैव साहस, समर्पण और उत्कृष्टता का परिचय दिया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News