Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम हस्तियों ने जताया शोक

राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने शोक संदेश में कहा कि धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा के लिए अत्यंत बड़ी क्षति है। दशकों तक यादगार भूमिकाएं निभाने वाले धर्मेंद्र कलाकारों की नई पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणा बने रहेंगे। राष्ट्रपति ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

24 Nov 2025

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम हस्तियों ने जताया शोक

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत देश की तमाम हस्तियों ने शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने शोक संदेश में कहा कि धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा के लिए अत्यंत बड़ी क्षति है। दशकों तक यादगार भूमिकाएं निभाने वाले धर्मेंद्र कलाकारों की नई पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणा बने रहेंगे। राष्ट्रपति ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर कहा कि धर्मेंद्र का जाना भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। उनकी हर भूमिका में जो आकर्षण और गहराई होती थी, उसने अनगिनत लोगों को प्रभावित किया। उन्होंने धर्मेंद्र की सादगी और विनम्रता को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि छह दशकों तक हर पीढ़ी के दिलों को छूने वाले धर्मेंद्र का निधन फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। एक साधारण परिवार से निकलकर धर्मेंद्र ने जो ऊंचाइयां हासिल कीं, वह बहुतों के लिए प्रेरणा हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि धर्मेंद्र ने अपने अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया। उन्होंने यह भी याद किया कि धर्मेंद्र बीकानेर से 14वीं लोकसभा के सांसद रह चुके थे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा कि भारतीय सिनेमा के महानतम दिग्गजों में से एक धर्मेंद्र के निधन से बहुत दुख हुआ। उनके सदाबहार प्रदर्शन, विनम्रता और चुंबकीय उपस्थिति ने फिल्म प्रेमियों और कलाकारों की पीढ़ियों को समान रूप से आकार दिया। भारत ने एक सच्चा प्रतीक खो दिया है जिसकी विरासत हमेशा कायम रहेगी। उनके परिवार, सहकर्मियों और लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रख्यात फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि भारतीय फिल्म जगत ने आज एक बहुमूल्य सितारा खो दिया। धर्मेंद्र को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था और उन्होंने अपनी सादगी तथा उत्कृष्ट अभिनय से दिलों पर अमिट छाप छोड़ी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है और लगभग सात दशकों में उनका योगदान हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्मेंद्र का जाना फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि धर्मेंद्र ने एक्शन, रोमांस और क्लासिक्स की हर शैली में अमिट छाप छोड़ी। धर्मेंद्र की विरासत आने वाली पीढ़ियों को दिशा देती रहेगी।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि देश ने सिनेमा के सच्चे दिग्गज को खो दिया है। धर्मेंद्र की सात दशकों की अभिनय यात्रा ने भारतीय संस्कृति और फिल्मों को गहराई से प्रभावित किया।

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा कि धर्मेंद्र अपने खुशमिजाज और मिलनसार स्वभाव के कारण हमेशा लोगों के दिलों में विशेष जगह रखते थे। उन्होंने उनके चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता, पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भारतीय सिनेमा ने आज अपनी एक अमर पहचान, एक सादगीभरा व्यक्तित्व और पीढ़ियों के प्रिय कलाकार को खो दिया है। उनका योगदान केवल अभिनय तक सीमित नहीं था, उन्होंने भारतीय समाज की भावनाओं, संघर्षों और संवेदनाओं को परदे पर साकार रूप दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हर लड़का धर्मेंद्र जैसा नायक बनना चाहता था। धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री के असली ‘ही-मैन’ थे और उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।

उल्लेखनीय है कि आज धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे अभिनेता को हाल में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन पहले ही डिस्चार्ज कर दिया था और उनका इलाज घर पर चल रहा था। इससे पूर्व 11 नवंबर को उनके निधन की अफवाह भी फैली थी, जिन्हें उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने खंडन किया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री
राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने शोक संदेश में कहा कि धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा के लिए अत्यंत बड़ी क्षति है। दशकों तक यादगार भूमिकाएं निभाने वाले धर्मेंद्र कलाका





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News