Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का आह्वान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भगवान श्रीकृष्ण ने सम्पूर्ण मानवता को धर्म के अनुसार कर्तव्य मार्ग पर चलते हुए सभी प्राणियों के हित में लगे रहने का मार्ग दिखाया है। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी यह संकल्प लें कि भगवान श्रीकृष्ण के दिखाये मार्ग का अनुसरण करेंगे तथा समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाएंगे।”

16 Aug 2025

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का आह्वान

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और राजनीतिक दलों के प्रमुखों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भगवान श्रीकृष्ण ने सम्पूर्ण मानवता को धर्म के अनुसार कर्तव्य मार्ग पर चलते हुए सभी प्राणियों के हित में लगे रहने का मार्ग दिखाया है। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी यह संकल्प लें कि भगवान श्रीकृष्ण के दिखाये मार्ग का अनुसरण करेंगे तथा समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाएंगे।”

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की असीम शुभकामनाएं। आस्था, आनंद और उमंग का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय श्रीकृष्ण!”

केंद्रीय गृह एवं सहाकारिता मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “धर्म, नीति और लोककल्याण के प्रतीक भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रत्येक भारतीय को सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में कहा, “यह पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे, यही भगवान श्रीकृष्ण से कामना है।”

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी जन्माष्टमी की बधाई दी और सभी देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, प्रगति और कल्याण लेकर आए, यही हमारी कामना है।”

जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ता है। देशभर में श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है, झांकियां सजाई जाती हैं और दूध से बने विविध पकवानों का भोग लगाया जाता है। मथुरा और वृंदावन जैसे तीर्थस्थल इस दिन विशेष रूप से रोशनी और धार्मिक कार्यक्रमों से जगमगाते हैं, जहां भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का जीवंत चित्रण किया जाता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं ने दी जन्माष्टमी क
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भगवान श्रीकृष्ण ने सम्पूर्ण मानवता को धर्म के अनुसार कर्तव्य मार्ग पर चलते हुए सभी प्राणियों के हित में लगे र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News