वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
तीसरा आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश जारी है
कोलकाता। इंटाली इलाके में एक युवक से बड़ी ठगी और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है। घटना 23 अगस्त की रात की है। लालमोहन भट्टाचार्य रोड का रहने वाला युवक अपने स्कूटी से तपसिया गया था। लौटते समय लोहे के पुल के पास पिज़्ज़ा खाने रुका। तभी एक व्यक्ति ने खुद को दिव्यांग बताकर लिफ्ट मांगी। दया के कारण युवक ने उसे बाइक पर बैठा लिया।
आरोपी युवक को घुमाते-फिराते करया इलाके के एक पुराने घर में ले गया। वहां उसने कहा कि वह पैरों की वजह से सीढिय़ां नहीं चढ़ सकता, इसलिए मदद करे। जैसे ही युवक उसे ऊपर ले गया, कमरे में मौजूद दो अन्य लोग सामने आ गए। तीनों ने युवक को हथियार दिखाकर उसके पास रखे 50 हजार रुपये लूट लिए। फिर मोबाइल से दो बार ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कराए एक बार 3,300 रुपये और दूसरी बार 15,000 रुपये। इसके बाद उसकी पिटाई की, कपड़े उतरवाए और अश्लील तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल किया।
मोबाइल बंद करवा दिया और स्कूटी की चाबी भी ले ली। किसी तरह वह वहां से भाग निकला और घर पहुंचा। दो दिन तक डर के कारण चुप रहने के बाद युवक ने करया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी रहीम अहमद और साजिद जाकिर को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश जारी है।