Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं, कहा-प्रकृति संरक्षण भारतीय संस्कृति का मूल सिद्धांत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह दिन पर्यावरण की रक्षा और सतत विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है।

05 Jun 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं, कहा-प्रकृति संरक्षण भारतीय संस्कृति का मूल सिद्धांत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह दिन पर्यावरण की रक्षा और सतत विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से देश में हरित क्षेत्र का विस्तार हुआ है और कई वन्यजीव प्रजातियों की आबादी में वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने सामूहिक प्रयासों, प्रभावी नीतियों, विज्ञान में विश्वास और नवाचार के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर दिखाया है।

उन्होंने कहा कि भारत को अपनी समृद्ध जैविक विविधता पर गर्व है। देश के विविध पारिस्थितिकी तंत्र अनगिनत प्रजातियों और करोड़ों लोगों की आजीविका का आधार हैं। प्रधानमंत्री ने ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, हिम तेंदुए, स्लॉथ भालू और चीतों के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि निरंतर प्रतिबद्धता से वन्यजीवों और पारिस्थितिकी तंत्रों का सफल पुनरुद्धार संभव है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसी पहल ने हर वर्ष लगभग 1.19 लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर भारत मिशन लाइफ की भावना के अनुरूप स्वच्छ, हरित और टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए सुभाषितम् "मधु वाता ऋतायते मधु क्षरन्ति सिंधवः। माधवीर्नः सन्त्वोषधीः॥" साझा किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल दायित्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों का मूल सिद्धांत है। इस सुभाषितम् का अर्थ है-

हमारे चारों ओर बहने वाली वायु सुखद और कल्याणकारी हो। नदियां जीवनदायी जल प्रदान करें । औषधियां और वनस्पतियां सभी जीवों के स्वास्थ्य एवं कल्याण का आधार बनें। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह संदेश प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की भारतीय परंपरा को दर्शाता है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं, क
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने कह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News