Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने जार्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’, इंटरनेट पर वायरल

मेलोनी ने स्वयं अपने एक्स अकाउंट पर इस मुस्कुराहट भर देने वाले वीडियो को साझा किया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी मालोनी को गिफ्ट देते दिखाई दे रहे हैं और बदले में मालोनी लिखती हैं- इस उपहार के लिए धन्यवाद।

20 May 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने जार्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’, इंटरनेट पर वायरल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने इटली दौरे पर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास तोहफे के रूप में मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। मेलोनी ने इसका वीडियो एक्स पर शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

मेलोनी ने स्वयं अपने एक्स अकाउंट पर इस मुस्कुराहट भर देने वाले वीडियो को साझा किया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी मालोनी को गिफ्ट देते दिखाई दे रहे हैं और बदले में मालोनी लिखती हैं- इस उपहार के लिए धन्यवाद।

‘मेलोडी’ शब्द इटली की प्रधानमंत्री की ओर से दोनों देशों के घनिष्ठ संबंधों को रेखांकित करते हुए बनाया गया है। इसमें उन्होंने अपने और प्रधानमंत्री मोदी के नाम को जोड़ा है। इससे पहले वे तीन बार प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए हैशटेग ‘मेलोडी’ का प्रयोग कर चुकी हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने इसे प्रधानमंत्री की हास्यशैली का हिस्सा बताया है। भारत में मेलोडी चॉकलेट टॉफी अपने एक पुराने इश्तिहार के कारण काफी ख्यातिप्राप्त है। उसका वे वाक्य कि ‘मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों हैं, मेलोडी खाओ खुद जान जाओ’ आज भी बहुत से लोगों को याद है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में आज इटली में हैं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी ने जार्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’, इ
मेलोनी ने स्वयं अपने एक्स अकाउंट पर इस मुस्कुराहट भर देने वाले वीडियो को साझा किया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी मालोनी को गिफ्ट देते दिखाई दे रहे हैं और बदले में मा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News