Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने उप्र के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया लोकार्पण

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दो दिवसीय उप्र दौरे के दूसरे दिन बुधवार की सुबह वाराणसी में रोड शो किया। उन्हाेंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में पूजा अर्चना की। इसके बाद हरदोई के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया।

29 Apr 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने उप्र के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया लोकार्पण

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। इस एक्सप्रेस-वे के लिए 18 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन 12 जिलों के एक लाख से अधिक किसानों ने दी है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दो दिवसीय उप्र दौरे के दूसरे दिन बुधवार की सुबह वाराणसी में रोड शो किया। उन्हाेंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में पूजा अर्चना की। इसके बाद हरदोई के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में यह आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर हमारी प्रगति को नईं ऊंचाई पर पहुंचा रहा है। वर्ष 2017 के पहले उप्र परिवारवाद और जातिवाद के जकड़न में, दंगों में, माफियाओं के आतंक में नए निवेश की कोई परिकल्पना भी नहीं कर सकता था। आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि आज प्रदेश में सड़कों का जाल दिख रहा है। विकास हो रहे हैं। यह डबल इंजन सरकार की ताकत है।

याेगी ने कहा कि यह एक्सेप्रेसवे हमारी दूरी को ही कम नहीं कर रहे हैं बल्कि उन्नति, युवाओं के विकास और प्रदेश की समृद्धि को बढ़ा रहे हैं। इसके लिए 18 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन किसानों से लिया गया है। 12 जिलों से एक लाख से अधिक किसानों ने अपनी भूमि दिया है। उनके योगदान का ही परिणाम है कि एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी ने बार-बार कहा कि जिसका वे शिलान्यास करेंगे, उसका उद्घाटन भी करेंगे। आज गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया है।

इस मौके पर उप्र की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री व उप्र भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, केन्द्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, मंत्री सुरेश खन्ना, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, असीम अरुण सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

बॉक्स

उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में मल्लावां कट के निकट लाेकार्पण कार्यक्रम आयोजित कियागया। यह गंगा एक्सपेस-वे कुल 594 किलोमीटर लंबा है और प्रयागराज से मेरठ को सीधे जोड़ रहा है। यह 12 जिलों और 519 गांवों को जोड़ेगा। शाहजहांपुर में तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी बनाई गयी है। इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं। हर 50 किलोमीटर पर फूड प्लाजा एवं पेट्रोल पंप स्थापित किए गए हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में 36 हजार 230 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने इसका शिलान्यास किया था। आज इसका उद्घाटन हाे गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी ने उप्र के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दो दिवसीय उप्र दौरे के दूसरे दिन बुधवार की सुबह वाराणसी में रोड शो किया। उन्हाेंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में पूजा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News