Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी आज से 3 दिवसीय गुजरात दौरे पर, सोमनाथ में पूजा के बाद राजकोट-अहमदाबाद जाएंगे

राजकोट से प्रधानमंत्री अहमदाबाद पहुंचेंगे। शाम करीब 5:15 बजे वे महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पर अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के सेक्टर-10A से महात्मा मंदिर तक के शेष हिस्से का उद्घाटन करेंगे।

10 Jan 2026

प्रधानमंत्री मोदी आज से 3 दिवसीय गुजरात दौरे पर, सोमनाथ में पूजा के बाद राजकोट-अहमदाबाद जाएंगे

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे 10 से 12 जनवरी तक चलने वाले इस दौरे में सोमनाथ, राजकोट, अहमदाबाद और गांधीनगर में धार्मिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री 10 जनवरी की शाम सोमनाथ पहुंचेंगे। यहां वे सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद रात करीब 8 बजे ‘ॐकार मंत्र जाप’ में भाग लेंगे और मंदिर परिसर में आयोजित भव्य ड्रोन शो का अवलोकन करेंगे।

11 जनवरी : शौर्य यात्रा में करेंगे प्रतिभाग, सोमनाथ में पूजा-अर्चना

11 जनवरी को सुबह करीब 9:45 बजे प्रधानमंत्री शौर्य यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली जाती है। इसके बाद सुबह लगभग 10:15 बजे प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।

राजकोट में ‘वाइब्रेंट गुजरात’ क्षेत्रीय सम्मेलन

सोमनाथ कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री राजकोट रवाना होंगे, जहां वे कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए आयोजित वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे वे ट्रेड शो और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

अहमदाबाद में मेट्रो का उद्घाटन

राजकोट से प्रधानमंत्री अहमदाबाद पहुंचेंगे। शाम करीब 5:15 बजे वे महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पर अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के सेक्टर-10A से महात्मा मंदिर तक के शेष हिस्से का उद्घाटन करेंगे।

12 जनवरी : जर्मन चांसलर के साथ द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ 12 और 13 जनवरी को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। मोदी की उनके

साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

साबरमती आश्रम और पतंग महोत्सव :

12 जनवरी की सुबह करीब 9:30 बजे प्रधानमंत्री और जर्मन चांसलर साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लेंगे।

सुबह 11:15 बजे से गांधीनगर के महात्मा मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस बैठक में भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने पर हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, रक्षा और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री का यह दौरा गुजरात और देश दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी आज से 3 दिवसीय गुजरात दौरे पर, सोमनाथ में
राजकोट से प्रधानमंत्री अहमदाबाद पहुंचेंगे। शाम करीब 5:15 बजे वे महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पर अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के सेक्टर-10A से महात्मा मंदिर तक के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News