Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा, तैयारियां तेज

केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी मुस्तैदी से ड्यूटी पर लगी हुई है

07 Apr 2026

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा, तैयारियां तेज

आसनसोल। पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच नौ अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आसनसोल के पोलो ग्राउंड स्टेडियम में एक बड़ी चुनावी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। इस जनसभा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की इस रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
जनसभा को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। पोलो ग्राउंड स्थित स्टेडियम परिसर को बड़े पैमाने पर सजाया और व्यवस्थित किया जा रहा है ताकि हजारों की संख्या में पहुंचने वाले लोगों के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और मीडिया कवरेज के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
भाजपा के स्थानीय नेताओं के अनुसार, इस जनसभा के जरिए पार्टी आसनसोल क्षेत्र और आसपास की विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पार्टी को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली से कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा और मतदाताओं पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
प्रधानमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल से लेकर हेलीपैड तक पूरे क्षेत्र को हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आसनसोल कोर्ट क्षेत्र से लेकर गैलेक्सी मॉल इलाके तक को आंशिक रूप से नो-एंट्री जोन घोषित किया गया है। इस दौरान आम आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव किए जा रहे हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी मुस्तैदी से ड्यूटी पर लगी हुई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल के आसनसोल में पीएम मोदी की जनसभा, तैयारियां तेज
केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी मुस्तैदी से ड्यूटी पर लगी हुई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News