Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेताओं ने दिल्ली के धार्मिक स्थलों पर की विशेष पूजा-अर्चना

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

10 Jun 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेताओं ने दिल्ली के धार्मिक स्थलों पर की विशेष पूजा-अर्चना

नई दिल्ली। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल नेतृत्व की कामना की। दिल्ली के अनेक प्राचीन मंदिरों में भाजपा नेताओं की मौजूदगी देखने को मिली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गिरिराज सिंह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल सहित कई वरिष्ठ नेता अलग-अलग मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और सांसद बांसुरी स्वराज के साथ झंडेवालान देवी मंदिर में दर्शन कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घ नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की। वहीं, मंदिर मार्ग स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में स्वाति मालीवाल और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पूजा-अर्चना की।

12 साल पूरे होने पर नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, जम्मू-कश्मीर में विकास, विश्वस्तरीय हाईवे नेटवर्क, डिजिटल इंडिया और दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को भारत मंडपम में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को पीछे छोड़ते हुए कुल 4399 दिनों तक प्रधानमंत्री के तौर पर इस देश कि कमान संभाली।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, 12 वर्ष पूरे होने पर भाज
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News