Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के ऐतिहासिक बांध का किया दौरा, जल प्रबंधन मॉडल को सराहा

प्रधानमंत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए कहा कि जल संसाधन प्रबंधन ऐसा क्षेत्र है, जिसमें नीदरलैंड ने अग्रणी कार्य किया है और पूरा विश्व उससे बहुत कुछ सीख सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें अफ़्सलुइटडिज्क परियोजना की प्रमुख विशेषताओं को समझने का अवसर मिला और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री रॉब जेटन का आभार व्यक्त किया।

17 May 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के ऐतिहासिक बांध का किया दौरा, जल प्रबंधन मॉडल को सराहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच देशों की छह दिवसीय यात्रा के तीसरे दिन नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ नीदरलैंड के ऐतिहासिक अफ़्सलुइटडिज्क बांध का दौरा किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने जल प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण और समुद्री जल को रोककर भूमि तथा मीठे पानी के संसाधनों के विकास से जुड़ी परियोजनाओं की जानकारी ली।

प्रधानमंत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए कहा कि जल संसाधन प्रबंधन ऐसा क्षेत्र है, जिसमें नीदरलैंड ने अग्रणी कार्य किया है और पूरा विश्व उससे बहुत कुछ सीख सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें अफ़्सलुइटडिज्क परियोजना की प्रमुख विशेषताओं को समझने का अवसर मिला और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री रॉब जेटन का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और अंतर्देशीय जलमार्ग नेटवर्क के विस्तार के उद्देश्य से आधुनिक प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जल प्रबंधन के क्षेत्र में भारत और नीदरलैंड के बीच सहयोग को और मजबूत किया जा सकता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी इसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ अफ़्सलुइटडिज्क बांध का दौरा किया, जो जल प्रबंधन, बाढ़ सुरक्षा और मीठे पानी के भंडारण में डच इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और नवाचार का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह दौरा गुजरात की कल्पसर परियोजना के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिसका उद्देश्य खंभात की खाड़ी के निकट मीठे पानी का विशाल भंडार और बांध विकसित करना है। इससे जलवायु अनुकूलन, जल प्रौद्योगिकी और सतत अवसंरचना के क्षेत्र में भारत-नीदरलैंड सहयोग की नई संभावनाओं को भी बल मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि अफ़्सलुइटडिज्क नीदरलैंड का प्रमुख बांध और पुल है, जिसका निर्माण वर्ष 1927 से 1932 के बीच किया गया था। यह लगभग 32 किलोमीटर लंबा बांध उत्तरी हॉलैंड के डेन ओएवर को फ्रीसलैंड प्रांत के ज्यूरिख गांव से जोड़ता है। इस बांध ने उत्तरी सागर की खारे पानी की खाड़ी ज़ुइडरज़ी को बंद कर उसे आईजेलमीर नामक मीठे पानी की विशाल झील में परिवर्तित कर दिया।

यह परियोजना नीदरलैंड की सबसे महत्वपूर्ण जल प्रबंधन और भूमि सुधार योजनाओं में मानी जाती है। अफ़्सलुइटडिज्क बांध के निर्माण के बाद समुद्री बाढ़ के खतरे में कमी आई और कृषि, पेयजल तथा परिवहन के लिए नई संभावनाएं विकसित हुईं। यह बांध देश के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों के बीच सड़क संपर्क का भी प्रमुख माध्यम है।

वर्ष 1953 में उत्तरी सागर में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद इस बांध की ऊंचाई कई चरणों में बढ़ाई गई। वर्ष 2019 में इसके व्यापक आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य भी शुरू किया गया, ताकि समुद्री तूफानों और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों का सामना किया जा सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के ऐतिहासिक बांध का किया दौरा,
प्रधानमंत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए कहा कि जल संसाधन प्रबंधन ऐसा क्षेत्र है, जिसमें नीदरलैंड ने अग्रणी कार्य किया है और पू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News