Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

असरानी के निधन से प्रधानमंत्री मोदी भी गमगीन, भावुक हुए अनुपम खेर ने वीडियो में कहा- पिछले हफ्ते ही हुई थी बात

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री गोवर्धन असरानी के निधन से उन्‍हें गहरा दुख पहुंचा है। पीएम ने उन्‍हें एक ऐसे कलाकार के रूप में याद किया, जिन्‍होंने पीढ़‍ियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

21 Oct 2025

असरानी के निधन से प्रधानमंत्री मोदी भी गमगीन, भावुक हुए अनुपम खेर ने वीडियो में कहा- पिछले हफ्ते ही हुई थी बात

बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर असरानी के निधन से हर कोई स्‍तब्‍ध है। दिवाली पर जहां पूरा देश उत्‍साह और उमंग में डूबा हुआ था, असरानी के इस तरह दुनिया छोड़कर जाना, ना सिर्फ फिल्‍म इंडस्‍ट्री बल्‍क‍ि उनके करोड़ों फैंस के लिए गहरा झटका लेकर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंगलवार सुबह दिवंगत एक्‍टर को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री गोवर्धन असरानी के निधन से उन्‍हें गहरा दुख पहुंचा है। पीएम ने उन्‍हें एक ऐसे कलाकार के रूप में याद किया, जिन्‍होंने पीढ़‍ियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। दूसरी ओर, अनुपम खेर ने भी एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वह सदमे में हैं, क्‍योंकि पिछले हफ्ते ही उन्‍होंने उनसे बात की थी। इसी तरह राजपाल यादव ने भी दिवंगत आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

'शोले' में अंग्रेजों के जमाने के जेलर और ऐसे ही सैकड़ों किरदार से हर लब पर मुस्‍कान बिखेरने वाले असरानी, 20 अक्टूबर 2025 को दुनिया छोड़ गए। मुंबई में 84 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। मौत से कुछ घंटे पहले ही उन्‍होंने सोशल मीडिय पर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। अपनी बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग और दिल को छू लेने वाली स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले असरानी के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा है कि भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा संजोया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर X पर लिखा, 'श्री गोवर्धन असरानी जी के निधन से गहरा दुख हुआ। एक प्रतिभाशाली मनोरंजनकर्ता और वास्तव में बहुमुखी कलाकार, उन्होंने पीढ़ियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने अपने कभी न भूल पाने वाली परफॉर्मेंसेज के जरिए अनगिनत लोगों के जीवन में खुशी और हंसी बिखेरी। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा संजोया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।'

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


असरानी के निधन से प्रधानमंत्री मोदी भी गमगीन, भावुक हुए अनुप
प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री गोवर्धन असरानी के निधन से उन्‍हें गहरा दुख पहुंचा है। पीएम ने उन्‍हें एक ऐसे कलाकार के रूप में याद किया, जिन्‍होंने पीढ़‍ियों से दर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News