Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंड में छह घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जमशेदपुर में आधे घंटे का रोड शो

प्रधानमंत्री रविवार को सुबह 8:45 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। फिर सोनारी हवाई अड्डा से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे।

13 Sep 2024

झारखंड में छह घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जमशेदपुर में आधे घंटे का रोड शो

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड आयेंगे। वह जमशेदपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। साथ ही गोपाल मैदान में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित सभा में शामिल होंगे। इस दौरान उनका रोड-शो भी होगा। प्रधानमंत्री झारखंड में लगभग छह घंटे रहेंगे।

प्रधानमंत्री रविवार को सुबह 8:45 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। फिर सोनारी हवाई अड्डा से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। साथ ही 21 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। जमशेदपुर में उनका आधे घंटे का रोड-शो होगा।

रोड शो करते हुए प्रधानमंत्री गोपाल मैदान पहुंचेंगे और वहां सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:45 बजे रांची लौटेंगे। इसके बाद अहमदाबाद चले जायेंगे। जमशेदपुर में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय के स्तर से सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा को लेकर आतंकवाद निरोधी दस्ते की हीट टीम के अलावा 3000 से अधिक पुलिस अफसरों और जवानों की तैनाती की गयी है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विभिन्न जिलों और प्रशिक्षण केंद्र से 115 इंस्पेक्टर, 650 सब इंस्पेक्टर और एएसआई, 2550 पुरुष लाठी बल, 250 महिला लाठी बल, 250 सशस्त्र बल, यातायात व्यवस्था के लिए 100 अतिरिक्त जवान, बीडीडीएस की दो टीम, आतंकवाद निरोधी दस्ता की तीन हीट टीम, टीयर गैस की दो टीम और दो कंपनी रैप की तैनाती की गयी है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी द्वारा प्रोटोकॉल तथा सुरक्षा मापदंडों को सुनिश्चित करने के लिए सीनियर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है।
। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड आयेंगे। वह जमशेदपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। साथ ही गोपाल मैदान में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित सभा में शामिल होंगे। इस दौरान उनका रोड-शो भी होगा। प्रधानमंत्री झारखंड में लगभग छह घंटे रहेंगे।

प्रधानमंत्री रविवार को सुबह 8:45 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। फिर सोनारी हवाई अड्डा से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। साथ ही 21 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। जमशेदपुर में उनका आधे घंटे का रोड-शो होगा।

रोड शो करते हुए प्रधानमंत्री गोपाल मैदान पहुंचेंगे और वहां सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:45 बजे रांची लौटेंगे। इसके बाद अहमदाबाद चले जायेंगे। जमशेदपुर में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय के स्तर से सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा को लेकर आतंकवाद निरोधी दस्ते की हीट टीम के अलावा 3000 से अधिक पुलिस अफसरों और जवानों की तैनाती की गयी है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विभिन्न जिलों और प्रशिक्षण केंद्र से 115 इंस्पेक्टर, 650 सब इंस्पेक्टर और एएसआई, 2550 पुरुष लाठी बल, 250 महिला लाठी बल, 250 सशस्त्र बल, यातायात व्यवस्था के लिए 100 अतिरिक्त जवान, बीडीडीएस की दो टीम, आतंकवाद निरोधी दस्ता की तीन हीट टीम, टीयर गैस की दो टीम और दो कंपनी रैप की तैनाती की गयी है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी द्वारा प्रोटोकॉल तथा सुरक्षा मापदंडों को सुनिश्चित करने के लिए सीनियर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है।
 
Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories

झारखंड में छह घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जमशेदपुर में आध
प्रधानमंत्री रविवार को सुबह 8:45 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। फिर सोनारी हवाई अड्डा से टाटानगर रेलवे

Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!

play store download
app store download
app img

Breaking News