Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

सोमनाथ अमृतपर्व-2026 में प्रधानमंत्री ने किया प्रथम ज्योतिर्लिंग का पूजन

गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सोमनाथ अमृतपर्व-2026’ के ऐतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री एवं सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी प्रभास पाटन पहुंचे और प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ का दर्शन-पूजन किया।

11 May 2026

सोमनाथ अमृतपर्व-2026 में प्रधानमंत्री ने किया प्रथम ज्योतिर्लिंग का पूजन

गिर सोमनाथ। गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सोमनाथ अमृतपर्व-2026’ के ऐतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री एवं सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी प्रभास पाटन पहुंचे और प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ का दर्शन-पूजन किया।

इस दौरान भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरव के प्रतीक भगवान सोमनाथ महादेव मंदिर में सोमवार को ‘सोमनाथ अमृतपर्व-2026’ पूरे मंदिर परिसर में शंख, डमरू और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बन गया।

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर परिसर तक जोरदार स्वागत की व्यवस्था की गई थी। भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाती प्रस्तुतियों के माध्यम से उनका अभिनंदन किया गया। मार्ग में प्रधानमंत्री ने सोमनाथ विषय पर निर्मित आकर्षक रेत शिल्प का अवलोकन भी किया। 75 ढोलवादकों के नाद तथा तूतारी की गूंज के बीच पारंपरिक वेशभूषा में सजी लगभग 100 बालिकाओं और कन्याओं ने सिर पर अमृत कलश धारण कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

मंदिर परिसर में प्रवेश से पूर्व प्रधानमंत्री ने अखंड भारत के शिल्पी एवं सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के स्वप्नदृष्टा लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद ऋषिकुमारों द्वारा शंख और डमरू के मंगलनाद के बीच प्रधानमंत्री विशेष मार्ग से होकर गर्भगृह पहुंचे, जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान सोमनाथ की महापूजा की और देश की प्रगति तथा जन-जन के सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मंदिर शिखर पर कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण भी किया। इस दौरान भारतीय वायुसेना के दो चेतक हेलीकॉप्टरों द्वारा मंदिर शिखर पर पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा समुद्र तट और मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। भारतीय वायुसेना की ‘सूर्यकिरण’ हवाई कलाबाजी दल ने आकाश में रोमांचक प्रदर्शन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित सोमनाथ की गौरवशाली विरासत और इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी सहित अनेक संत, महंत, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सोमनाथ अमृतपर्व-2026 में प्रधानमंत्री ने किया प्रथम ज्योतिर्
गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सोमनाथ अमृतपर्व-2026’ के ऐतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री एवं सोमनाथ ट्रस्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News