Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

अहमदाबाद में विमान हादसे को लेकर प्रधानमंत्री ने उड्डयन मंत्री और गृह मंत्री से की बातचीत

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने नायडू और शाह को अहमदाबाद जाकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

12 Jun 2025

अहमदाबाद में विमान हादसे को लेकर प्रधानमंत्री ने उड्डयन मंत्री और गृह मंत्री से की बातचीत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने नायडू और शाह को अहमदाबाद जाकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “ हम उच्चतम अलर्ट पर हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को तेजी से और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बचाव दल को तैनात किया गया है और चिकित्सा सहायता और राहत सामग्री को घटनास्थल पर पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।”

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, गृह मंत्री और पुलिस आयुक्त से बात की और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, “आपदा प्रतिक्रिया बलों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है। स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की।”

डीजीसीए के अनुसार, विमान में 232 यात्री और 10 क्रू सदस्य सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अहमदाबाद में विमान हादसे को लेकर प्रधानमंत्री ने उड्डयन मंत्
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने नायडू और शाह को अहमदाबाद जाकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News